Samrat Choudhary CM Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी…नए उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कही ये बात-Video

April 15, 2026 by No Comments

Share News

Samrat Choudhary CM Bihar: सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और सचिवालय में अपना पदभार भी सम्भाल लिया है. इसी के साथ ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. साथ ही नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया है. उनके साथ ही विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल द्वारा उनको शपथ दिलाई गई है. लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ था जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहे.

तो वहीं शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने खुद के लिए राज्य के विकास और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया. मालूम हो कि यह पहली बार है जब बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का कोई नेता बिहार का मुख्यमंत्री बना है.

इस मौके पर नए उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का जो मॉडल बिहार में है और प्रधानमंत्री का जो संरक्षण है, उसी के साथ ही हम आगे बढ़ेंगे.

बता दें कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सम्राट सहित सभी मंत्रियों शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-पाठ की. इसके बाद लोकभवन के लिए रवाना हुए.

JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और इस मौके पर कहा कि वह आज जो भी हैं नीतीश कुमार की वजह से हैं. हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे. वह आगे बोले कि हमने बिहार की जनता के हित में अच्छा काम किया है और भविष्य में भी इसी तरह की कोशिश करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें-बिहार के मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी…कल लेंगे शपथ; माता-पिता की विरासत को बढ़ाएंगे आगे; जानें परिवार में कौन-कौन?