Raju Srivastava:कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने वेंटिलेटर पर चलाए हाथ-पैर, भतीजे ने हेल्थ अपडेट देने के साथ ही प्रशंसकों से की अपील, देखें क्या बताया डाक्टरों ने
जिम में वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (59) को बुधवार (10 अगस्त) सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। ट्रेडमिल पर भागते वक्त वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। इस दौरान अस्पताल में उनकी हालत कभी ठीक होती है कभी बिगड़ जा रही है।
फिलहाल उनको वेंटीलेटर पर रखा गया है। अर्थात वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं। इसको लेकर 14 अगस्त को उनके भतीजे कुशाल ने मीडिया को बताया कि वेंटिलेटर पर उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
बता दें कि राजू को जिम में दिल का दौरा पड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने खुद को ओवरएक्सर्ट किया था, लेकिन अब कुशाल ने ऐसे सभी दावों का खंडन किया है। कुशाल ने ईटाइम्स को दिए बयान में बताया है कि राजू चाचा की हालत अब सुधर रही है। डाक्टर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी के साथ चिकित्सकों ने बताया है कि राजू ने हाथ पैर भी चलाए हैं। वो फाइटर हैं और वापसी करेंगे।
प्रशंसकों से की अपील
कुशाल ने प्रशंसकों से अपील की है कि परिवार को परेशान न किया जाए। इसी के साथ उन्होंने शुभचितकों से अपील की कि परिवार को किसी तरह का संदेश न भेजें। बता दें कि राजू श्रीवास्तव 1990 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और बतौर कॉमेडियन के साथ ही हास्य अभिनेता के तौर पर काम भी किया है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और इसी के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले राजू श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। इसके बार राजू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके जोक्स बच्चों-बच्चों की जुबान पर चढ़ गए।