UP:महिला ने 90 सेकेंड में ई-रिक्शा चालक को जड़े डेढ़ दर्जन थप्पड़, जरा सी गलती की दी बड़ी सजा, देखें वायरल वीडियो, (चेतावनी-वीडियो में महिला ने अपशब्दों का भी किया है इस्तेमाल)

August 13, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला एक शख्स को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ती जा रही है और उस पर जमकर गालियां भी बरसा रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा से समाने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला की कार से ई-रिक्शा जरा सा छू गया था। इस पर महिला को क्रोध आ गया और उसने ई-रिक्शा चालक का कॉलर पकड़ कर उसे एक के बाद एक डेढ़ दर्जन से अधिक करीब 17 थप्पड़ जड़ दिए।

वीडियो शेयर करने वालों ने लिखा है कि 90 सेकेंड के वीडियो में महिला ने चालक को करीब 17 थप्पड़ मारे। वीडियो में महिला को गाली देते भी सुना जा सकता है। इसी के साथ महिला पर आरोप लगा है कि उसने चालक की जेब से पैसे भी निकाल लिए थे। फिलहाल वीडियो वायरल करने वालों ने इस पूरे मामले को नोएडा पुलिस को संज्ञान लेने की अपील की है और महिला पर कार्यवाही करने की भी अपील की है। दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने महिला पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।