Bollywood:हार्ट अटैक आने के दूसरे दिन जानें कैसी हालत है कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की, पत्नी ने बताया हाल, देखें वीडियो में रक्षाबंधन को लेकर क्या कहा

August 11, 2022 by No Comments

Share News

जिम में वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (59) को बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। ट्रेडमिल पर भागते वक्त वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। हार्ट अटैक के दूसरे दिन उनकी पत्नी ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पत्नी से बात कर हाल जाना। इस सम्बंध में योगी की ओर से ट्विटर पर ट्विट कर जानकारी दी गई है।

वहीं किसी भी अवसर को तत्काल मजाकिया अंदाज में बदल देने में माहिर राजू श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन की तिथियों को लेकर जारी भ्रम पर हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया था, जो कि अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रीवास्तव बताते हुए दिख रहे हैं कि “सोच-समझ कर अफवाह फैलाओ, ऐसा मत करो भाई, अजीब लोग हैं, अब यह अफवाह किसने फैला दी कि रक्षाबंधन की डेट रक्षामंत्री बताएंगे।

रक्षामंत्री का इससे क्या लेना-देना। राजनाथ सिंह बताएंगे कि रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा।” फिलहाल यह वीडियो उन्होंने 5 अगस्त को शेयर किया था, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो के देखकर ठहाके लगाने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इसी के साथ लोग उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी कर रहे हैं, ताकि फिर से राजू श्रीवास्तव की शानदार कॉमेडी उनको देखने को मिले।

बता दें कि बुधवार की सुबह ट्रडमिल पर भागते समय राजू श्रीवास्तव गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने बताया कि उनको हार्ट अटैक आया है। डाक्टर ने उनकी हालत को देखते हुए एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया था। फिलहाल गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य़ानाथ ने ट्विट करते हुए बताया कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी की धर्मपत्नी से वार्तालाप कर राजू जी के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।