Viral Video:धर्मान्तरण सभाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विश्व हिंदू परिषद ने किया दावा, ईसाई मिशनरी का देश विरोधी खेल है जारी

August 11, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें यीशु के नाम पर धर्मांतरण के खेल का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स दावा करते हुए कह रहा है कि, “आपको मैं आजाद करता हूं जादू-टोने से, प्रेत मैजिक से, तमाम बीमारियों से आजाद करता हूं।

यीशु की कुर्बानी आजादी है, जैसे देश आजाद हुआ, लेकिन असली आजादी यीशु है, वो मिलेगी आज आपको, विश्वास बनाओ….आदि-आदि… आपको मै आजाद करता हूं।” जहां एक ओर ये शख्स अपना प्रवचन सुना रहा है, तो दूसरी ओर महिलाए, पुरुष और बच्चे तेजी से शरीर हिला रहे हैं और उछल रहे हैं। कोई जमीन पर लेटा तड़प रहा है तो कोई शरीर को तेजी से हिला रहा है। इसी तरह एक दूसरे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स आता है और वह महिला के सिर पर हाथ रख देता है। इसके बाद महिला जमीन पर लेट जाती है।

इन दोनों वीडियो को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोज बंसल ने शेयर किया है और लिखा है कि, “देखिए किस प्रकार छल-कपट, लोभ-लालच व चंगाई सभाओं के माध्यम से धर्मांतरण के देश विरोधी अड्डे चलाने में जुटे हैं ईसाई मिशनरी..
ये दोनों वीडियो देश के किस राज्य या शहर के हैं, इसका खुलासा विहिप द्वारा नहीं किया गया है। बता दें कि एक वीडियो 6 अगस्त और दूसरा वीडियो 10 अगस्त को ट्विटर पर शेयर किया गया है।