Video: अभिनेता मुकेश खन्ना को “धंधे वाली” शब्द बोलना पड़ा महंगा, महिला आयोग की अध्यक्ष ने लगाई कड़ी फटकार, FIR दर्ज करने के लिए दिया दिल्ली पुलिस को नोटिस, कहा पूरे देश से मांगो माफी, जानें क्या है पूरा मामला, देखें वीडियो

August 11, 2022 by No Comments

Share News

जाने-माने अभिनेता व शक्तिमान शो के हीरो मुकेश खन्ना का एक बयान अब उन पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर कोई लड़की कहे, कि वो सेक्स करना चाहती है तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है, उसे सभ्य समाज में रहने का कोई हक नहीं है।

यह वीडियो 10 अगस्त की सुबह से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देर रात तक ट्विटर पर #MukeshKhanna वायरल होता रहा। इस वीडियो को लेकर मुकेश खन्ना को चौतरफा आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने मुकेश खन्ना को देश की लड़कियों से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बल्कि महिलाओं का सम्मान करने से बनते हैं। इस तरह लड़कियों को “धंधे वाली” बोलना मुकेश खन्ना की घटिया सोच दर्शाता है। इनका शो देखकर शैतान बच्चे बोलते थे #SorryShaktiman, आज अपने बयान के लिए इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”