Brahmin Samaj: शिव पुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रीय विप्र गौरव सम्मान से किया सम्मानित

November 30, 2022 by No Comments

Share News

देवास, श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एंव ब्राह्मण संसार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विप्र सम्मेलन का आयोजन देवास में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पं.योगेन्द्र महन्त पूर्व राज्यमंत्री थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर पं.सुभाष शर्मा ने की। इस मौके पर देश भर से ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर ब्राह्मण संसार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने पं. प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले को राष्ट्रीय विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर पं.महेश मिश्र-कानपुर महामंत्री,पं.अरूण शुक्ल, पं.सुनील तिवारी सहित सैकड़ों ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि इन्दौर मे दलाल बाग मे चल रही पं.प्रदिप मिश्रा सिहोर वाले के कथा में राष्ट्रीय विप्र गौरव सम्मान 2022 दिया गया। अगला राष्ट्रीय कार्यक्रम अमरंकन्टक या महू मे होगा। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन शर्मा ने किया तथा आभार पं.रितेश त्रिपाठी ने प्रकट किया।

इस मौके पर ये लोग रहे शामिल
पं.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल-अध्यक्ष सतना, डा.प्रशान्त तिवारी-उज्जैन कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, विजयलक्ष्मी उपाध्याय-राष्ट्रीय सचिव ब्राह्मण संसार आष्टा, पं. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी धार कान्यकुब्ज समाज, पं.रविन्द्र तिवारी महामंत्री-भोपाल, रक्षा मिश्रा अध्यक्ष-रतलाम समाज, कान्यकुब्ज समाज ज्योति अवस्थी नागपुर, विभा शुक्ल-सिहौर प्रभारी ब्राह्मण संसार, डाँ.प्रतिभा शर्मा-सोनकच्छ प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण संसार संगठन, राऊ-पं.मायाराम शर्मा ब्राह्मण संसार संगठन,पं.रामचन्द्र दुबे, इन्दौर,पं.आर.के.शुक्ला, पं.सिध्दार्थ अवस्थी, इन्दौर, पं.शरद शुक्ला,पं.संजय शुक्ला, पं.टिगु शुक्ला, पं.शिवेन्द्र तिवारी, कुसुम तिवारी,का सम्मान किया गया।

अंजली शरद शुक्ला को मिसेस इण्डिया नियुक्त होने पर तथा देवास के नर्मदा नायक पं.रितेश त्रिपाठी जिनके प्रयास से 462 गाँवो को नर्मदा का जल देवास जिले को मिलेगा उसका टेन्डर भी जारी हो गया है का सम्मान देवास कान्यकुब्ज ब्राह्मण संमाज एंव ब्राह्मण संसार संगठन के सयुक्त रूप से स्वागत व अभिनन्दन पत्र भेज कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से महिला, पुरूष समाज सेवी उपस्थीत थे। जिन्होने कर्तल ध्वनी से स्वागत किया यह पहला मोका था जब देवास मे राष्ट्रीय अधिवेशन पं.धर्मेन्द्र मिश्रा के कार्यकाल मे सम्पन्न होने पर पं.धर्मेन्द्र मिश्रा का सभी ने पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृती चिन्ह देकर सम्मान किया।