Brahmin Samaj: देवास ब्राह्मण विप्र सम्मेलन में दिखी ब्राह्मण समाज की एकता व ताकत, युवाओं से की बड़ी अपील, देखें तस्वीरें

November 28, 2022 by No Comments

Share News

देवास, श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एंव ब्राह्मण संसार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विप्र सम्मेलन देवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि पं.योगेन्द्र महन्त पूर्व राज्यमंत्री रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर पं.सुभाष शर्मा ने की। इस मौके पर पूरे देश से ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर अंजली शरद शुक्ला को मिसेज इण्डिया बनने पर सम्मान किया गया। देवास के नर्मदा नायक पं.रितेश त्रिपाठी, जिनके प्रयास से 462 गाँवो को नर्मदा का जल देवास जिले को मिलेगा उसका टेन्टर भी जारी हो गया है, का सम्मान देवास कान्यकुब्ज ब्राह्मण संमाज एंव ब्राह्मण संसार संगठन के सयुक्त रूप से स्वागत व अभिनन्दन पत्र भेज कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से महिला, पुरूष समाज सेवी उपस्थित रहे। सभी का कर्तल ध्वनि से स्वागत किया गया। देवास मे राष्ट्रीय अधिवेशन पं.धर्मेन्द्र मिश्रा के कार्यकाल मे सम्पन्न होने पर पं.धर्मेन्द्र मिश्रा का सभी ने पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृती चिन्ह देकर सम्मान किया। अगला राष्ट्रीय कार्यक्रम अमरंकन्टक या महू मे होगा।

कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन शर्मा ने किया तथा आभार पं.रितेश त्रिपाठी ने दिया। पं.धर्मेन्द्र मिश्रा-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्यण संसार संगठन तथा राष्ट्रीय मंत्री अ.भा.कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा होकर पूरा जीवन ब्राह्मणो के लिए समर्पित कर दिया। महेश मिश्रा कानपुर को समाज का संकट मोचन हनुमान की संज्ञा दी गइ। अरूण शुक्ल ने समाज मे उद्योग व्यापार लगाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बल देने के कहा और पं.धर्मेन्द्र मिश्रा के समाज कार्यो की प्रशंसा की नागपुर से महिला राष्ट्रीय मंत्री ज्योति अवस्थी ने समाज मे कुरीतियों को मिटाने पर बल दिया तथा गरीब ब्राह्मणों के वैवाहिक कार्य कराने जनेऊ कराने पर विचार रखे। भोपाल से आए रविन्द्र तिवारी ने भी समाज पर प्रकाश डाला।

इन लोगों ने कार्यक्रम में की शिरकत
पं.महेश मिश्र-कानपुर महामंत्री अ.भा.कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं.अरूण शुक्ल अध्यक्ष रायपुर, अध्यक्ष शिक्षा मण्डल,पं.सुनिल तिवारी केन्द्रीय महासचिव कानपुर, पं.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल-अध्यक्ष सतना, डाँ.प्रशान्त तिवारी-उज्जैन कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, विजयलक्ष्मी उपाध्याय-राष्ट्रीय सचिव ब्राह्मण संसार आष्टा, पं.झानेन्द्र त्रिपाठी धार कान्यकुब्ज समाज,पं.रविन्द्र तिवारी महामंत्री-भोपाल रक्षा मिश्रा अध्यक्ष-रतलाम समाज, कान्यकुब्ज समाज ज्योति अवस्थी नागपुर, विभा शुक्ल-सिहौर प्रभारी ब्राह्मण संसार, डाँ.प्रतिभा शर्मा-सोनकच्छ प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण संसार संगठन, राऊ-पं.मायाराम शर्मा ब्राह्मण संसार संगठन,पं.रामचन्द्र दुबे, इन्दौर,पं.आर.के.शुक्ला, पं.सिध्दार्थ अवस्थी, इन्दौर, पं.शरद शुक्ला,पं.संजय शुक्ला, पं.टिगु शुक्ला, पं.शिवेन्द्र तिवारी, कुसुम तिवारी,का सम्मान किया गया।