Budget 2026: महंगी हुई सिगरेट- शराब तो सस्ती हुई ये सारी चीजें… बजट 2026 में कहीं मिले झटके तो कहीं राहत-Video

February 1, 2026 by No Comments

Share News

Union Budget 2026: आज यानी एक फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026 का बजट पेश किया. इस तरह से वह लगातार 9वीं बार बजट में कई अहम ऐलान किए. इस बजट में आम लोगों के लिए सबसे बड़ी और राहत की खबर ये सामने आई है कि चमड़े का जूता और कपड़े निर्यात सस्ता हुआ है.

तो वहीं सोलर एनर्जी से सम्बंधित चीजें, माइक्रोवेव व कैंसर की दवाएं सस्ती हुई है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है तो वहीं शराब-सिगरेट महंगी हुई है. बजट 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है.

इस बार के बजट में टैक्स को लेकर कोई रियायत आम जनता को नहीं दी गई है और न ही कोई बड़ा ऐलान किया गया है. हालांकि कृषि क्षेत्र से लेकर रक्षा तक में बजट में आवंटन में खास ध्यान रखा गया है. ऐसे समय में जब देश हाई अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है और वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, यह बजट पेश किया जा रहा है. माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की तरफ बढ़ने में काफी अहम साबित हो सकता है.

जानें क्या-क्या हुआ महंगा?

बजट 2026 में शराब-सिगरेट के साथ मिनरल्स, स्क्रैप महंगे हुए हैं.

सस्ता हुआ ये सब

कपड़ा

लेदर

विदेशी यात्रा

सिंथेटिक फुटवियर

विमानों का ईंधन

माइक्रोवेव ओवन

जूते

कैंसर की 17 दवाएं

EV बैटरी

शुगर की दवाएं

एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें

सोलर ग्लास

बायोगैस मिक्स्ड CNG ये सारी चीजें सस्ती होंगी.

चमड़े और कपड़े का निर्यात

मिक्स्ड गैस सीएनजी

ये भी पढ़ें-“श्रीराम” पर लगा SC/ST एक्ट…गलती से फूट गई “रावण” बने कलाकार की आंख-Video