CBSE से बड़ी खबर…बोर्ड परीक्षाएं स्थगित; ये वजह आई सामने
CBSE Exam: इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से ईरान ने खाड़ी के 8 देशों पर हमला बोल दिया है जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट देशों में युद्ध की भायवह स्थिति बनी हुई है और लगातार हमले जारी हैं. युद्ध को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने नोटिफिकेशन जारी कर इन देशों में कक्षा 10 और 12वीं की जारी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है.
Important Update on
CBSE Class X and Class XII Exams in the Middle East Regions pic.twitter.com/6rVteajQFV— CBSE HQ (@cbseindia29) March 1, 2026
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. इसमें में कहा गया है कि “विद्यार्थियों और विद्यालयों को इस बात की सूचना दी जाती है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों जैसे ( ईरान, बहरीन,कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 दोनों ही क्लासेज की सोमवार 2 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.” इसी के साथ ही सीबीएसई ने नई परीक्षा तारीखों को जल्द ही घोषित किए जाने की बात कही है.
3 मार्च को फिर से होगी समीक्षा
सीबीएसई ने जानकारी दी है कि बोर्ड की ओर से परीक्षाओं को लेकर 3 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी. इसके बाद 5 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर सही निर्णय लिया जाएगा. इसी के साथ ही सीबीएसई ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा है कि आगे की जानकारी के लिए वे अपने विद्यालयों के संपर्क में बने रहें और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें.
रिजल्ट के बाद थ्योरी पेपर्स का ही हो सकेगा पुनर्मूल्यांकन
CBSE परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोई भी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर दोबारा पुनर्मूल्यांकन नहीं करवा सकेंगे लेकिन केवल थ्योरी पेपर के लिए री-एसेसमेंट करवा सकेंगे अगर छात्र चाहेंगे तो. इस तरह से प्रैक्टिकल के अंकों में कोई बदलाव नहीं होगा केवल लिखित परीक्षाओं के मार्क्स में ही चेंज होने की संभावना है.
मालूम हो कि सीबीएसई कक्षा 10 और 12 का परिणाम मई महीने में जारी करता है और इसके बाद बोर्ड की ओर से री-एसेसमेंट का एक मौका दिया जाता है लेकिन यह सुविधा उसी छात्र को मिलती है जो इसके लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करता है.
सीबीएसई परीक्षा को लेकर ये फेक खबर भी है वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर सीबीएसई का एक सर्कुलर भी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट में ईरान-इरायल तनाव के बीच सीबीएसई ने छात्रों को राहत देने के लिए क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी है और बिना पेपर दिए ही अंक दिए जाएंगे. जबकि इस खबर को सीबीएसई ने पूरी तरह से फर्जी बता दिया है और परीक्षा स्थगित करने की बात कही है.
Important Alert!!
This is a fake circular. An official update will follow. pic.twitter.com/ofhLK5doUy— CBSE HQ (@cbseindia29) March 1, 2026
बता दें कि ये फर्जी नोटिस सीबीएसई के लेटरहेड से जारी हुई है. इसमें कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. संयम भारद्वाज के नाम से हस्ताक्षर हैं और इसमें लिखा है कि ‘असाधारण वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध की स्थिति’ की वजह से मिडिल ईस्ट सेंटर्स पर बची हुई लैंग्वेज पेपर्स कैंसिल किए जा रहे हैं और क्लास 10 की सोशल साइंस परीक्षा (7 मार्च को निर्धारित) भी रद्द कर दी गई है. इसी के साथ ही ये भी लिखा है कि मार्क्स कॉम्पोजिट मूल्यांकन से दिए जाएंगे. इस नोटिस में दी गई बात को सिर्फ मिडिल ईस्ट के रेगुलर स्कूल स्टूडेंट्स पर लागू बताया गया है. इससे प्राइवेट कैंडिडेट्स को बाहर रखा गया है लेकिन वास्तव में इस तरह का कोई भी आदेश सीबीएसई ने जारी नहीं किया है.
CBSE ने मध्य पूर्व क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रभाभित क्षेत्रों में 02 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं।
➡️बहरीनए, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों की परीक्षाएं टाली गई।➡️बोर्ड के अनुसार 03… pic.twitter.com/R2pUJkMd2q
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) March 1, 2026
इस वजह से फैली अफवाह
मालूम हो कि सीबीएसई की परीक्षाएं भारत के 8074 सेंटर्स (कक्षा 10) और 7574 सेंटर्स (कक्षा 12) पर चल रही है. इसके अलावा 26 विदेशी देशों में भी परीक्षाएं जारी है. इस परीक्षा में कुल 43 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इस परीक्षा में मिडिल ईस्ट के लाखों एनआरआई बच्चे भी शामिल हैं. इसी वजह से ये अफवाह फैलाई गई है. फिलहाल बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों और स्कूलों से अपील की है कि फर्जी खबरें न फैलाएं.
मालूम हो कि बीते शनिवार की सुबह इजरायल-अमेरिका ने इजरायल पर हमला कर दिया था तो इसके जवाब में ईरान ने इजरायल सहित 8 पड़ोसी देशों पर भी हमला कर दिया था. इस वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है. यूएई, सऊदी, कतर जैसे देशों में एयरस्ट्राइक्स और एयरस्पेस बंद कर दिए गए हैं जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है हालांकि बोर्ड ने परीक्षाओं पर किसी तरह का असर न पड़ने की बात कही है. मालूम हो कि इजरायल के हमले में ईरान प्रमुख खामेनेई की मौत हो गई है.
छात्र किसी भी तरह के सर्कुलर को लेकर सही जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseindia29 हैंडल से वेरीफाई करें.