ईरान सुप्रीम अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत…खबर पढ़ते वक्त रो पड़ी न्यूज एंकर; लखनऊ से लेकर कश्मीर तक विरोध प्रदर्शन-Video
Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान सहित दुनिया भर के तमाम देशों में विरोध प्रदर्शन जारी है. इससे भारत भी अछूता नहीं बचा है. लखनऊ से लेकर जम्मू कश्मीर तक विरोध प्रदर्शन जारी है और लोग अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं तो वहीं ईरान में बहुत से लोग खामेनेई की मौत का जश्न भी मना रहे हैं.
इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीवी एंकर न्यूज लाइव के दौरान खबर पढ़ते वक्त रो पड़ी. ईरान में आयातुल्ला को शहीद घोषित किया गया है.
🚨🚨
التلفزيون الإيراني الرسمي يعلن مقتل المرشد علي خامنئي. pic.twitter.com/qXK7WxIHDr
— عاجل السعودية (@3ajel_ksa) March 1, 2026
वीडियो में दिख रहा है कि एक टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान महिला एंकर खामेनेई के निधन से जुड़ी रिपोर्ट पढ़ते-पढ़ते रो पड़ीं. वायरल खबरों के मुताबिक, न्यूज एंकर खामेनेई की मौत की आधिकारिक खबर पढ़ते हुए रो पड़ी.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया। अयातुल्ला खामेनेई इजरायल और US के हमलों में मारे गए थे। pic.twitter.com/alJzhDNlmY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
मालूम हो कि खामनेई के साथ ही बेटी-दामाद, नाती और ईरानी रक्षा मंत्री मारे जा चुके हैं. तो वहीं अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है. साथ ही 7 दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है.
Grief and sorrow fill the holy shrine of Imam Reza in Mashhad as Iranians hear about the martyrdom of Ayatollah Khamenei.
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/UV16DkQqhX
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
तो वहीं अमेरिका ही नहीं बल्कि ईरान में भी खामेनेई की मौत का बहुत से लोग जश्न मना रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी विरोध प्रदर्शन देखा गया. बड़ा इमाम बाड़ा पर सुबह से ही भारी संख्या में खामेनेई समर्थक सड़क पर उतर गए और अमेरिक-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की.
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट किया, “ईरानी सेना के चीफ ऑफ़ स्टाफ़ अब्दोलरहीम मौसवी को मार गिराया गया। इसके अलावा, IDF ने तेहरान में टॉप ईरानी सिक्योरिटी लीडरशिप के 7 सदस्यों और 40 सीनियर कमांडरों पर हमला किया और उन्हें मार गिराया।” pic.twitter.com/H59IRBQD5S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
ईरानी सेना चीफ की भी मौत
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि “ईरानी सेना के चीफ ऑफ़ स्टाफ़ अब्दोलरहीम मौसवी को मार गिराया गया है. इसी के साथ ही ये भी दावा किया गया है कि IDF ने तेहरान में टॉप ईरानी सिक्योरिटी लीडरशिप के 7 सदस्यों और 40 सीनियर कमांडरों पर हमला किया और उन्हें भी मार गिराया है.
#WATCH जम्मू: शिया मुस्लिम समुदाय के लोग ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं, जो इजरायल और US के हमलों में मारे गए हैं। pic.twitter.com/MaRjbmPITh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
लखनऊ में मौलाना सैफ अब्बास ने की निन्दा
मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए खामेनेई की मौत का विरोध किया है. यही नहीं अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को एक आतंकवादी हमला करार दिया है.मौलाना ने कहा कि आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत रंग लाएगी और अमेरिका तथा इजराइल को हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि शहीद का खून कभी ज़ाया नहीं होता. तो वहीं ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन(AIIA) के अध्यक्ष साजिद रशीदी का भी बयान सामने आया है.
#WATCH दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन(AIIA) के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने कहा, “…अमेरिका ने ईरानी सुप्रीम कमांडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की है। वर्ल्ड कोर्ट में इनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए और इन्हें दोषी ठहराना चाहिए। अमेरिका की दादागिरी चल रही है। अमेरिका जब चाहता है, जो… pic.twitter.com/qoeX1gYnJP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने पूरी खाड़ी को युद्ध में झोंक दिया है, जिसके परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ेंगे. हजारों मील दूर से अमेरिकी सेनाएँ खाड़ी में पहुँचकर जिस तरह से पूरी दुनिया के माहौल को बिगाड़ रही हैं, उससे अमेरिका और इजराइल की आतंकवाद नीति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश | ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर शिया धार्मिक नेता मौलाना सैफ अब्बास ने कहा, “…कल इज़राइल और अमेरिका ने जो हमला किया, उसे टेररिस्ट अटैक कहा जा रहा है। आज इसने पूरी खाड़ी को जंग में झोंक दिया है, और आप सब खाड़ी में हालात देख रहे… pic.twitter.com/sMAXQEYccO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
इसलिए, पूरी दुनिया को अमेरिका और इजराइल की निंदा करनी चाहिए, क्योंकि आयतुल्लाह खामेनेई केवल ईरान के नेता नहीं थे, बल्कि वे दुनिया भर के हर मजलूम और कमजोर की आवाज बुलंद करते थे. आज न केवल ईरानी कौम अनाथ हुई है, बल्कि हर मजलूम और हर कमजोर अनाथ हो गया है.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश | ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे से मारा है… अगर एक खामेनेई मारा गया, तो हज़ार खामेनेई उठ खड़े होंगे… इज़राइल और अमेरिका धोखेबाज़ हैं…” https://t.co/Ep6pmwY4G6 pic.twitter.com/4DJEiELc2L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
लखनऊ में खामेनेई की हत्या पर एक महिला प्रदर्शनकारी अमेरिका-इजरायल को धोखेबाज और गद्दार कहते हुए रोने लगी.
JUST IN: 🇮🇷 Civilians in Iran seen celebrating the death of Iranian Supreme Leader Khamenei. pic.twitter.com/tsTn15AN9K
— BRICS News (@BRICSinfo) February 28, 2026
दिल्ली में प्रदर्शन
देश की राजधानी दिल्ली में ऑल इंडिया शिया काउंसिल के सदस्यों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ जंतर-मंतर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.साथ ही अमेरिका-इजरायल की घोर निन्दा की है. मालूम हो कि अयातुल्ला खामेनेई इजरायल और अमेरिका के हमलों में मारे गए हैं.
#WATCH | दिल्ली: ऑल इंडिया शिया काउंसिल के सदस्यों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। अयातुल्ला खामेनेई इजरायल और अमेरिका के हमलों में मारे गए थे। pic.twitter.com/ugnKQG9LTx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
कर्नाटक
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कर्नाटक में भी शिया समुदाय ने विरोध मार्च निकाला. इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई.
पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस दौरान कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है.
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: इज़राइल-ईरान विवाद में ईरान के सुप्रीम कमांडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय ने विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/fHLNzIr5C0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
ये भी पढ़ें-Iran-Israel War: ईरान का भीषण पलटवार…इजरायल सहित 8 देशों पर किया अटैक; नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान-Video