पाकिस्तान के संघर्ष उल्लंघन के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बड़ा बयान…भारतीय सेना को…Video

Share News

Ceasefire Violation: पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है।”

पाकिस्तान है इसका जिम्मेदार

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा है कि भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने ये भी कहा है कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।”

कड़ी निगरानी रख रही है भारतीय सेना

विदेश सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि “सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दे दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-Ceasefire Violation: जम्मू में एक सैन्य इकाई पर आतंकवादी हमला…चीन ने पाकिस्तान का साथ देने की कही बात-Video