Ceasefire Violation: चीन ने दिखा दी असली सूरत…पाकिस्तान का साथ देने की कही बात-Video

Share News

Ceasefire Violation: संघर्ष विराम के करीब तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में ड्रोन से हमला करना शुरू कर दिया है. इसी बीच चीन की भी असली सूरत दिखाई दे गई है. उसने साफ शब्दों में कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ खड़ा है. यानी ये बात साफ होती है कि चीन आतंकवाद के साथ खड़ा है और भारत पर कायराना हमला करने वाले आतंकियों का वह साथ देगा.

चीन ने कहा है कि पाकिस्तान को अपनी सीमा की सुरक्षा करने का पूरा हक है और चीन पाकिस्तान के साथ है. चीन की ओर से ये बड़ा बयान उस वक्त सामने आया है जब आज ही अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया था लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाक की सीमा से सटे भारतीय इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से कई शहरों में ब्लैकआउट जारी है.

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार यानी 10 मई, 2005 की शाम को एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनका देश पाकिस्तान की “संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता” को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा.

विदेश कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री ने उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बात की. इसी दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाली टिप्पणी की है. वांग यी ने पाकिस्तान के संयम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उसके जिम्मेदाराना रुख की सराहना की.

जानें क्या बोला चीन?

विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन, पाकिस्तान के सदाबहार रणनीतिक सहयोगी साझेदार और दृढ़ मित्र के रूप में, उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता को बनाए रखने में पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. इसी के साथ ही डार ने संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से भी बात की, जिन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया.

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नगरोटा में सेना की एक इकाई पर गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। संतरी के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं हैं लेकिन प्रारंभिक संपर्क के बाद कोई और संपर्क नहीं हुआ। फिलहाल घटना में आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. ये जानकारी सेना के सूत्र के हवाले से सामने आई है.

संघर्ष विराम के अभी चार घंटे भी नहीं बीते कि पाकिस्तान ने फिर से अपनी असली औकात दिखा दी है और ये साबित कर दिया है कि वह कितना बड़ा गिरगिट है जो रंग बदलने में माहिर है.

सीजफायर का ऐलान होने के कुछ देर बाद ही उसने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के हिस्सों में भारी गोलाबीर शुरू कर दी है. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा है कि किया, “आखिर क्या हुआ संघर्ष विराम का? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं हैं.”

बता दें कि अखनूर , सुंदरबनी, राजौरी और सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है. राजौरी में तो हालात को देखते हुए तुरंत ब्लैक आउट कर दिया गया है.

इसके अलावा, पाकिस्तान ने उधमपुर में भी ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है. यहां पर भी सायरन बजने लगे है और ब्लैकआउट हो गया है.

यही नहीं जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और पठानकोट में भी तेज धमाके सुने गए हैं. जिसके बाद दोनों स्थानों पर ब्लैकआउट कर दिया गया है. चारो तरफ अंधेरा छाया हुआ है. तो वहीं राजस्थान के जैसलमेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

तो वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है इसी बीच भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। यहां तेज धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है।

तो वहीं पंजाब के मोगा में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

गुजरात के गृहमंत्री ने की जनता से अपील

इसी बीच गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है, “कच्छ जिले में कई ड्रोन देखाई दिए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं.”

Gujrat Home Minister's tweet

गुजरात के गृहमंत्री का ट्वीट

इसी बीच एक ड्रोन को जम्मू के वैष्णो देवी की ओर जाते देखा गया. इसके बाद वहां भी ब्लैक आउट कर दिया गया है. इन हमलों से ये बात साफ होती है कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार के कंट्रोल में वहां की सेना नहीं है और पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर लगातार अपनी मनमानी करते हुए एक अलग ही सरकार चला रहे हैं और भारत की आम जनता पर हमले करवा रहे हैं.

तो वहीं जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में ब्लैकआउट जारी है. इसी बीच भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका है. यहां पर धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है। हालांकि भारत की ओर से सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया है.

पंजाब के फाजिल्का सहित गुजरात के कच्छ और पटियाला व अम्बाला में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे. इसी के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस ऑपरेशन के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन व मिसाइल से हमले करवा रहा है.

आज अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद संघर्ष विराम का फैसला दोनों देशों के बीच हुआ था लेकिन इसके करीब तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर से हमला शुरू कर दिया है. पाकिस्तान से सटे इलाकों में लगातार धमाके सुनाई दे रहे हैं. इसके अलावा उधमपुर में धमाके की आवाज सुनी गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारामूला और छंब में भारी गोलीबारी हो रही है। तो इसी के साथ ही राजौरी में पूरी तरह से ब्लैक आउट कर दिया गया है। कानाचक सेक्टर से मढ़ में तीन ड्रोन आसमान पर देखे गए हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद से ही भारतीय सेना लगातार जवाब दे रही है.

ये भी पढ़ें-कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की खोली पोल…दुनिया के सामने उजागर किए चार नए झूठ-Video