भीषण हादसा… तेज रफ्तार ट्रक ने टोल बूथ पर मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; दो घायल-Video
Chitrakoot Accident: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक टोल बूथ पर तेज टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है. इसी के साथ वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि चालक कई लोगों पर ट्रक चढ़ा देता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र स्थित जोरवाड़ा टोल प्लाजा से सामने आया है. इस एक्सीडेंट में एक की मौत और दो गम्भीर रूप से घायल हैं.
यह घटना रात 11 बजे की है. जानकारी सामने आई है कि सीमेंट लदे ट्रक ने टोल बूथ में जोरदार टक्कर मारी और मौके पर खड़े कई लोगों को कुचलता हुआ चला गया. इस एक्सीडेंट में 22 वर्षीय कर्मचारी शिवम शुक्ला की मौके पर मौत हो गई। शिवम परिवार में अकेला ही कमाने वाला था. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है. तो वहीं इस हादसे में प्रभात शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. इसके अलावा कर्मचारी पंकज पांडेय को मामूली चोटें आईं हैं।
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है लेकिन ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की शिकायत मऊ थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तो वहीं चालक को भी गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
#चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र स्थित जोरवाड़ा टोल प्लाजा पर रात 11 बजे सीमेंट लदे ट्रक ने टोल बूथ में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय कर्मचारी शिवम शुक्ला की मौके पर मौत हो गई। हादसे में प्रभात शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तीसरे… pic.twitter.com/YLC1erSJuX
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 19, 2025