Cloud Burst:अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक ने बयां किया त्रासदी का खौफनाक मंजर, टट्टू की ली मदद, बड़ी संख्या में फंसे हैं श्रद्धालु, देखें वीडियो

Share News

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने की घटना का सामना कर वापस लौटे भाजपा के विधायक टी राजा सिंह ने त्रासदी के खौफनाक मंजर को बयां किया है। तेलंगाना के भाजपा विधायक परिवार के साथ यात्रा पर गए थे। उनका भाग्य अच्छा था जो वह बादल फटने की घटना के चंद मिनट पहले ही बाबा अमरनाथ के दर्शन कर मंदिर से निकले थे।

Bakrid-2022: दिल्ली की जामा मस्जिद इलाके में लगी बकरों की बाजार, 2 लाख रुपए का बिका बकरा, उत्तर प्रदेश में बदमाश लूट ले गए 10 लाख रुपए के बकरे

त्रासदी की घटना बयां करते हुए राजा सिंह ने कहा कि परिवार सहित हम मुश्किल से एक किलोमीटर का मार्ग तय कर पाए थे कि देखा की पानी का तेज बहाव अचानक आया और अपने साथ दर्जनों तम्बुओं को बहा ले गया। इस घटना को शब्दों से वर्णित ही नहीं किया जा सकता। मैने पहले कभी ऐसा मंजर नहीं देखा। वह बोले कि उन्होंने खुद अपनी आंख से 20 से 30 लोगों को बाढ़ में बहते हुए देखा।

वह बोले कि जब वह अमरनाथ यात्रा दर्शन को पहुंचे थे तो वहां करीब 10 हजार लोगों की लम्बी कतार थी। हमें दर्शन करने में तीन से चार घंटे लग गए थे और दोपहर को भोजन करने के बाद हम वहां से निकल रहे थे।

Bedtime Stories:सात साल के वेदांत पाराशर ने बच्चों के लिए अंग्रेजी में पुस्तक लिखकर बनाया हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड, बेस्ट सेलर में दर्ज हुआ नाम, वीडियो में देखें क्यों खास है पुस्तक

वह बोले कि अचानक यहां का मौसम बिगड़ा और फिर हेलीकॉप्टर सेवा रद्द कर दी गई। तो तुरंत उन्होंने पहाड़ियों के नीचे उतरने के लिए टट्टू के इस्तेमाल करने का फैसला कर लिया। इसी के बाद उन्होंने पहाड़ियों के करीब एक किलोमीटर नीचे बादल फटते हुए देखा और इसके बाद बाढ़ में दर्जनों तम्बुओं को बहते हुए देखा। सिंह ने बताया कि तेलंगाना के बड़ी संख्या के श्रद्धालु अभी भी वहां फंसे हुए हैं। सिंह इसलिए सुरक्षित बचकर निकल सके, क्योंकि वह विशेष सुरक्षा में थे और सेना ने उनको परिवार सहित श्रीनगर पहुंचने में मदद की। हालांकि यहां आम लोगों की भी मदद की जा रही है। सेना एक-एक व्यक्ति की मदद कर रही है।

बता दें कि विधायक अपने परिवार के साथ तीन दिन पहले ही पहलगाम पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह अमरनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था।