मेरी मां-बहन…कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का सरकार पर गम्भीर आरोप; अचानक बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने किया ये दावा-Video

Share News

Cockroach Janata Party: ऑनलाइन संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (‘Cockroach Janata Party’) (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दीपके ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

इसी के के साथ ही उन्होंने कहा कि देश में परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित तौर पर लगातार अनियमितताएं देखी जा रही हैं, इसको लेकर पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है लेकिन वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं.

वह बोले कि लोगों का कहना है कि धरना प्रदर्शन, आंदोलन, जुलूस निकालने से क्या होता है? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं! सरकार के लिए हम भले ही कीड़े मकौड़े हो सकते हैं, लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हैं.

इसी के साथ ही अभिजीत ने प्रदर्शन में भाषण देते हुए कहा कि मेरी मां और बहन को बहुत डर था कि मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी. इस देश में उस हर मां को ये डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। उन्होंने आगे कहा कि कब तक हम इस सरकार से डर कर जियेंगे?

बिड़गी तबीयत तो एसी की मांग करने लगे अभिजीत

पहली बार अमेरिका से दिल्ली प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे दीपके की की प्रदर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ गई तो वह एसी की मांग करने लगे. भीषण गर्मी उनको बर्दाश्त नहीं हो सकी और वह प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों युवाओं को छोड़कर कार की ओर भागे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनको लोग पकड़ कर कार की ओर ले जा रहे हैं. इस पर तमाम युवाओं का कहना है कि पहले की प्रदर्शन में इनका ये हाल है तो भला ये पीड़ित युवाओं का क्या साथ देंगे?

क्या प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि प्रदर्शनकारियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने धिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है और कहा है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है. जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐसी कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असत्यापित (Unverified) जानकारी या अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही इसे शेयर करें.

जानें कौन है अभिजीत दीपके और क्यों आई CJP?

दरअसल हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कह दिया था. हालांकि इस पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होने सफाई भी दी थी और कहा कि उन्होंने सिर्फ फर्जी डिग्री वालों की आलोचना की थी. उनको युवाओं पर गर्व है लेकिन तब तक ये कॉकरोच शब्द इतना फेमस हो गया कि दिल्ली में बैठे अभिजीत दीपके ने उसे भुना लिया और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) बना लिया जिस पर दो से तीन दिन में करोड़ों में फॉलोवर्स हो गए. यानी इतने अधिक फालोवर्स मात्र दो से तीन दिन में हो गए कि भाजपा और कांग्रेस के भी फॉलोवर्स कम पड़ गए.

दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी का गठन उस वक्त किया गया जब देश में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सहित विभिन्न परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमिततांएं सामने आई, नीट का पेपर लीक होने की वजह से लाखों छात्र पहले से ही विरोध कर रहे थे और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मांग को और तेज कर दिया जिससे युवाओं को लगा कि उसे अपना सही लीडर मिल गया और फिर इसी के बाद अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके दिल्ली आकर प्रदर्शन करने लगे. अगर अभिजीत दीपके की बात करें तो ये आम आदमी पार्टी के शुरुआती आंदोलन से जुड़े रहे लेकिन बाद में ये अमेरिका चले गए. हालांकि उन पर भाजपा का एजेंट होने की भी आरोप लग रहा है और देश के युवाओ को भ्रमित करने का आरोप भी लग रहा है.

ये भी पढ़ें-अमेरिका में फाड़ा गया तिरंगा…अपमान पर संजय सिंह ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल-Video