Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

September 21, 2022 by No Comments

Share News

जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन बुधवार को हो गया है। बता दें कि जिम में वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (59) को बुधवार (10 अगस्त) सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। तभी से यहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत की पुष्टि की गई।

मालूम हो कि 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर भागते वक्त वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती राजू की हालत इस दौरान कभी सही रही खराब हुई। इस पर उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मालूम हो कि राजू श्रीवास्तव 1990 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और बतौर कॉमेडियन के साथ ही हास्य अभिनेता के तौर पर काम भी किया है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।

उन्होंने 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और इसी के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले राजू श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। इसके बार राजू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके जोक्स बच्चों-बच्चों की जुबान पर चढ़ गए। राजू उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने आर्थिक तंगी के बीच अपना करियर बड़े की संघर्ष के बाद बनाया था। वह कानपुर के लोगों के आदर्श भी थे। उनको देखकर ही तमाम छोटे शहरों के युवक-युवतियों ने भी कॉमेडियन के क्षेत्र में अपना करियर बनाया है।