सीपी राधाकृष्णन को मिला 452 वोट… होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति; सुदर्शन रेड्डी को मिले इतने वोट
CP Radhakrishnan: महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे व एनडीए उम्मीदवा सी.पी. राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति होंगे. राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्हें 452 प्रथम वरीयता मत मिले. वहीं विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता वोट प्राप्त हुए. इस तरह स्पष्ट अंतर से राधाकृष्णन ने जीत हासिल कर ली है और वह देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे.
उनके चुने जाने के साथ ही अब वे राज्यसभा के सभापति पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. मालूम हो कि राधाकृष्णन के नामांकन के बाद से ही एनडीए खेमे का पलड़ा भारी माना जा रहा था. उनकी जीत के बाद से ही एनडीए खेमे में जश्न का माहौल है.
तो वहीं INDIA गठबंधन ने पहले ही दावा किया था कि उसके उम्मीदवार को 315 वोट मिलेंगे. इसका मतलब साफ है कि करीब 14-15 विपक्षी सांसदों ने शायद क्रॉस वोट की होगी. फिलहाल अभी उनके नाम सामने नहीं आए हैं लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं.
सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में प्रहलाद जोशी के आवास पहुंचेंगे और भावी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को बधाई देंगे. कुछ ही देर में सभी सांसद भी प्रहलाद जोशी के घर पहुंचेंगे.
#WATCH | Delhi: PC Mody, Secretary-General, Rajya Sabha says, “NDA nominee and Maharashtra Governor C.P. Radhakrishnan got 452 first preference votes. He has been elected as the Vice President of India… Opposition’s vice-presidential candidate Justice Sudershan Reddy secured… pic.twitter.com/hW7dUY0yfi
— ANI (@ANI) September 9, 2025