Dara Singh Chauhan In Mau: घोसी उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई काली स्याही, वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कम्प

August 20, 2023 by No Comments

Share News

Dara Singh Chauhan In Mau: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए लगातार यहां जनसभा कर रहे हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, चौपाल करके भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ( Dara Singh Chauhan ) लौट रहे थे कि उनके ऊपर किसी ने स्याही फेंक दी और फिर भाग गया. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर इस सम्बंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चौहान के स्वागत के लिए कार्यकर्ता खड़े हैं और उनको फूलों की माला पहना रहे हैं, लेकिन इतने में ही कोई उनके ऊपर स्याही फेंक कर भाग जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को मऊ के कोपागंज ब्लॉक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल करने के बाद दारा सिंह चौहान वापस लौट रहे थे वह अभी अदरी चट्टी पर पहुंचे ही थे कि वहां किसी युवक ने उन पर काली स्याही फेंक दी. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई तो वहीं इस घटना के बाद दारा सिंह चौहान बिना प्रचार किए ही वापस लौट आए.

यहां देखें वीडियो