Delhi: देश के प्रखर राष्ट्रवादी और हिन्दू राष्ट्र शक्ति के संस्थापक कैप्टन सिकन्दर रिज़वी को फ़ोन पर मिली जान से मारने की धमकी, शक PFI पर, उठाई थी बैन करने की मांग

September 30, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ) के खिलाफ आवाज उठाने वाले और बैन करने की मांग करने वाले देश के प्रखर राष्ट्रवादी और हिन्दू राष्ट्र शक्ति के संस्थापक कैप्टन डा. सिकन्दर रिज़वी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके पास शुक्रवार दोपहर 3 बजकर 01 मिनट पर फोन आया और कहा कि AK 47 से गोली दाग देंगे। हालांकि 25-30 सेकेंड बाद ही कैप्टन रिजवी ने फोन काट दिया। इस सम्बंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

कैप्टन सिकंदर रिजवी ने ये दर्ज कराई है शिकायत

बता दें कि कैप्टन सिकन्दर रिज़वी पिछले 30 साल से राम मन्दिर आन्दोलन से जुड़े रहे हैं और धारा 370 और 35A हटाने के लिए भी लगातार कॉनक्लेव और टीवी चैनल के माध्यम से आवाज उठाते रहे हैं। देश के अहम मुद्दों, जैसे तीन तलाक हटाने और सीएए, एनआरसी लागू करने के लिए भी लागातार न्यूज चैनलों और कॉनक्लेव के माध्यम से आवाज़ उठाते रहे हैं। विगत कुछ दिनों से लगातार वह PFI को भारत में बैन करने के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे और कई मंचों पर इसकी मांग भी कर चुके थे। इस मुद्दे पर लगातार विभिन्न टीवी चैनलों और मंचो पर बोलते रहे हैं। नतीजतन पीएफआई को भारत में पांच साल के लिए बैन कर दिया गया।

इस पर बौखलाए हुए जिहादी मानसिकता के लोगों और PFI जैसे आतंकी गतिविधियों में शामिल होने वाले संगठनों के निशाने पर हैं, ऐसा उन्होंने मीडिया को अंदेशा जताया है। इस सम्बंध में कैप्टन सिकन्दर रिज़वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज जिस तरह से मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई इससे मुझे और मेरे परिवार वालों को जान का खतरा है। कैप्टन रिज़वी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 30 सितम्बर 2022 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर जब मुझे कॉल आया तो मैंने अपने दिल्ली आवास के अन्तर्गत चितरंजन पार्क थाना पर जाकर तहरीर दी।

प्रशासन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुझसे लिखित शिकायत मांगी है और मुझे अश्वस्त किया है की जल्द से जल्द इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि कैप्टन रिजवी के पास जो फोन आया था, वह अननोन लिखकर आ रहा था, अर्थात उनके मोबाइल पर कोई नम्बर नहीं आया। इस पर कैप्टन रिजवी ने बताया कि फोन पर एक व्यक्ति बात कर रहा था, लेकिन आवाज से लग रहा था, उसके साथ और भी लोग हैं। उसकी भाषा से लगा कि वह लखनऊ, अलीगढ़ से बोल रहा है और पीएफआई का सदस्य है। वह कहते हैं कि मैं इन लोगों की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं हूं।