Diwali 2024: दिवाली पर भूल कर भी न करें ये पांच गलती…रूठ जाएंगी लक्ष्मी जी

October 30, 2024 by No Comments

Share News

Diwali 2024: सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दीवाली का त्योहार है. दीपों के इस पर्व का इंतजार पूरे साल लोग करते हैं और धूमधाम से इस पर्व का उत्सव पूरे पांच दिन मनाया जाता है. हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती है. इस बार दीवाली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है.

इस दिन लोग अपने घरों की दीयों से रोशन करते हैं और माता लक्ष्मी-गणेश और कुबेर जी की पूजा कर धन-धान्य की कामना करते हैं. शास्त्रों के मुताबिक दिवाली को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार माना गया है लेकिन इस दिन की गई छोटी सी भी गलती से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इसलिए सम्भल कर इस दिन कार्य करें.

दिवाली पर न करें ये काम

टूटी हुई वस्तुएं असफलता और दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं। इसलिए दिवाली पर इसका भी दान न करें।
दिवाली के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए। यह रिश्तों में दरार पैदा करने की वजह बन सकता है।
दिवाली के दिन तेल और घी का दान न करें. मान्यता है कि इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का दान अशुभ माना जाता है।
दिवाली के दिन काली वस्तुओं का भी दान नहीं करना चाहिए. यह नकारात्मकता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देती हैं।
लोहे की वस्तुओं का भी भूलकर दान न करें. क्योंकि ये चीजें दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं, इसलिए इन चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए।

दिवाली पर कर सकते हैं ये काम

जरूरतमंदों को दिवाली के दिन आप कुछ रुपया दान कर सकते हैं.
जरूरतमंद या गरीबों को अनाज दान कर सकते हैं.
ये त्योहार वैसे भी मिठाई वाला होता है, इसलिए इस दिन किसी को भी मिठाइयों का दान करने से सुख-समृद्धि आती है।
स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए दिवाली के दिन फल का दान करें, लाभ मिलेगा.
दीवाली के दिन कपड़ों का भी दान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-Diwali 2024: 1 नवम्बर को केवल ये लोग ही मना सकते हैं दीवाली… 31 अक्टूबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गणेश-लक्ष्मी की पूजा

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)