आवारा कुत्ते को आया बिस्किट खिलाने… बदले में उसने चबा लिया हाथ ; Video से लें सीख
Dog Lover: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक डॉग लवर यानी शख्स बिस्किट लेकर आता है और एक आवारा कुत्ते को बिस्किट खिलाने लगता है. कुत्ता पहले तो पूंछ हिलाकर दुलार करता है फिर बिस्किट खाने लगता है. इसी दौरान शख्स कुत्ते के ऊपर हाथ फेरने की कोशिश करता है तो कुत्ता उसका हाथ चबा लेता है और शख्स बिलबिला जाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो हमें इस बात के लिए सावधान करता है कि अगर कुत्ता कुछ खा रहा हो तो उससे बिल्कुल प्यार न जताएं, क्योंकि वह एक जानवर है और खाना खाते वक्त जब उसे हाथ लगाओ तो उसे ये समझ में आता है कि उसका खाना कहीं छीना न जाए.
हालांकि हाल ही में आवारा कुत्तों के काटने और हिंसक होने की तमाम खबरें सामने आई हैं और सुप्रीम कोर्ट ने भी कुत्तों को सार्वजनिक रूप से खाना न खिलाने का आदेश जारी किया है. तो वहीं आवारा कुत्तों के लिए सेल्टर होम भी बनाने का आदेश दिया गया है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-तिजोरी में रखा लाखों के खजाना…कुंडली मारकर बैठा किंग कोबरा; Video ने लोगों के उड़ाए होश