‘आज रात एक पूरी सभ्यता का होगा विनाश…’, खार्ग द्वीप हमले के बाद ट्रंप ने ईरान में प्रलय लाने वाली दी चेतावनी-Video
Donald Trump News: ईरान में खार्ग द्वीप में हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ईरान को बड़ी चेतावनी दी है और यहां तक कह दिया है कि आज रात एक पूरी सभ्यता का विनाश होगा. इस पोस्ट के बाद पूरी दुनिया की राजनीति में खलबली मचा कर रख दी है.
ट्रंप ने अपने पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी और कभी वापस नहीं लौट पाएगी. उन्होंने आगे लिखा है कि हालांकि मैं ऐसा चाहता नहीं हूं लेकिन शायद यही होगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि हालांकि अब जब सत्ता में पूरी तरह परिवर्तन हो ही चुका है तो जहां अलग, बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग हैं तो फिर शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, भला कौन जानता है ये?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा है कि आज की रात में हमें पता चल जाएगा, जो दुनिया के जटिल और लंबे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक है. ट्रंप ने आगे लिखा कि 47 वर्षों के भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और मृत्यु का आखिरकार अंत होगा. साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि ईरान के महान लोगों पर प्रभु की कृपा बनी रहे’.
बढ़ गई है दुनिया की चिंता
बता दें कि ट्रंप ने ये चेतावनी खार्ग हमले के बस कुछ मिनट्स बाद ही जारी की है. देखने वाली बात ये भी है कि ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने में अभी कई घंटे शेष हैं लेकिन इससे पहले ही ट्रंप ने ऐसा कर दिया है जिससे पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है. ट्रंप की बात से तो ये साफ होता है कि मानो ट्रंप का ये कहना हो कि अमेरिका ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर जो हमला किया है वह एक मात्र ट्रेलर भर है और आज की रात कयामत की रात होगी. खबर सामने आ रही है कि खार्ग हमले के दौरान कई पुल और सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है.
🇺🇸🇮🇷🇮🇱⚡️- Iranian media report strikes against Kharg island, southern Iran. pic.twitter.com/bturohWZrs
— War Flash (@WarFlash_2630) April 7, 2026
ये भी पढ़ें-US ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर किया हमला…उठता दिखा धुएं का गुबार-Video; ईंधन बाजार की बढ़ी चिंता