RMLN Law University: पॉल्यूशन की समस्या इसलिए हो गई और भी जटिल…लखनऊ शहर में वायु एवं जल प्रदूषण पर पीएचडी संपन्न
Dr. Ram Manohar Lohia National Law University News: डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में शोधार्थी दीपक जैसल का पीएचडी ViVa “लखनऊ शहर में वायु एवं जल प्रदूषण” विषय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह शोध कार्य डॉ. अमन दीप सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पूरा किया गया। यह विषय वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है, क्योंकि लखनऊ जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में पर्यावरणीय समस्याएँ, विशेषकर वायु और जल प्रदूषण, गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं।
ViVa के दौरान शोधार्थी दीपक जैसल ने अपने शोध के मुख्य बिंदुओं जैसे प्रदूषण के स्रोत, उसके सामाजिक एवं कानूनी प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विधिक प्रावधानों का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। शोधार्थी ने यह भी स्पष्ट किया कि किस प्रकार शहरीकरण, औद्योगिकीकरण तथा जनसंख्या वृद्धि ने प्रदूषण की समस्या को और अधिक जटिल बना दिया है।
परीक्षक मंडल द्वारा शोधार्थी से विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर शोधार्थी ने आत्मविश्वास एवं तार्किक दृष्टिकोण के साथ दिया। वाइवा में पर्यावरण कानून, न्यायिक निर्णयों तथा नीतिगत सुधारों पर भी गंभीर चर्चा हुई।