नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प…एकेटीयू और शकु्ंतला विश्वविद्यालय में ली गई शपथ
Drug Free India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्ति फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत रविवार यानी आज डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में उनके संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया जिसे प्रसारण विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने देखा.
लाइव प्रसारण के बाद कुलपति आचार्य संजय सिंह के साथ सभी ने नशा मुक्ति की शपथ ली. कुलपति ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा वर्ग नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं. कार्यक्रम में निदेशक शोध एवं विकास प्रो. अश्विनी कुमार दुबे, कुलानुशासक प्रो. आशुतोष पांडेय, प्रो. पी. राजीवनयन, प्रो. वीरेंद्र सिंह यादव, प्रो. सी.के. दीक्षित, प्रो. यशवंत वीरोदय, उपकुलसचिव अनिल कुमार मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

shakuntala university
एकेटीयू में दिलायी गयी नशा मुक्ति की शपथ
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में कुलसचिव रीना सिंह, आईईटी एवं कैस के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित छात्रों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली. नशा मुक्त भारत को लेकर प्रो. वीरेंद्र पाठक ने शपथ दिलाई. इस मौके पर एसो. डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ. आयुष श्रीवास्तव, उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-मेरी मां तक को बोले गए अपशब्द…पीएम मोदी के बयान के बाद 15 साल लड़की ने मांगी माफी-Video