Dussehra: विजयदशमी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां…

October 12, 2024 by No Comments

Share News

Dussehra: हर साल शारदीय नवरात्र के बाद यानी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (विजयदशमी) का त्योहार मनाया जाता है. सनातन धर्म के मुताबिक बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पावन पर्व को लेकर मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और लोगों को रावण के अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी.

शास्त्रों में दशहरा (Dussehra) के दिन कुछ कार्यों को न करने की सलाह दी गई है. माना गया है कि अगर इस दिन आप ऐसा कुछ करते हैं जो कि समाज के हित में नहीं होता है तो पूरे साल आपको तमाम समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

मान्यता है कि रावण के 10 सिरों को धर्म के जानकार 10 बुराई का प्रतीक मानते हैं। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, ईर्ष्या, मन, ज्ञान, चित्त और अहंकार का प्रतीक माना जाता है. एक कथा के अनुसार रावण के पास एक 9 मणियों वाली माला थी, जिसे उसकी मां कैकसी ने दिया था. इसका प्रभाव ऐसा था कि लोगों को उसके 10 सिर होने का भ्रम होता था. तो आइए जानते हैं कि विजयदशमी (Vijaya Dashami) पर हमें क्या नहीं करना चाहिए-

करें इनकी पूजा

दशहरे के दिन भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा करने का विधान है. इसलिए इस दिन इनकी पूजा करने के साथ ही कुबेर जी और देवी लक्ष्मी की पूजा भी कर सकते हैं। मान्यता है कि भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।

शुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू करें कार्य

अगर आप विजयदशमी के दिन कोई शुभ काम करने जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त जरूर देख लें. इससे आपका काम सफल होगा.

न करें बुजुर्गों का अपमान

कई बार देखा जाता है कि घर के बाहर या फिर घर में ही लोग बुजुर्गों को गुस्से में कुछ भी बोल देते हैं और उनका अपमान करते हैं। हालांकि इस तरह की हरकत किसी को नहीं करनी चाहिए लेकिन दशहरे के दिन तो ये काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए। बल्कि उनका सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए.

पेड़-पौधों की न करें कटाई-छंटाई

दशहरे वाले दिन भूलकर भी पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई न करें. इसे बेहद अशुभ माना जाता है। बल्कि इस दिन घर पर नए पौधे लगाने चाहिए. जो कि समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है.

घर को रखें साफ

दशहरा के दिन अपने घर को बेहद साफ-सुथरा रखें। घर का मुख्य द्वारा प्रमुख रूप से साफ होना चाहिए. घर में कहीं भी जाले नहीं लगे होने चाहिए। साथ ही अपने घर में कहीं भी कचरा एकत्रित करके न रखें।

ये भी पढ़ें-Vijaya Dashami Wishes: ‘पर्व दशहरा आज है, राम नाम का शोर…’ विजयदशमी पर ये भेजें शुभकामना संदेश