Dussehra Wishes: ‘पर्व दशहरा आज है, राम नाम का शोर…’ विजयदशमी पर भेजें ये शुभकामना संदेश

October 12, 2024 by No Comments

Share News

Dussehra Wishes: दशहरा (विजयादशमी) (Dussehra) का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यही वजह है कि इस दिन विद्वान लोगों को अपने अंदर की बुराई को त्यागने की सलाह देते हैं. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण के साथ-साथ उसके अत्याचारों का अंत किया था।

मालूम हो कि वियजादशमी (Vijaya Dashami) का ये त्योहार 9 दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि के सम्पन्न होने के बाद 10वें दिन मनाया जाता है। गौरतलब है कि नवरात्र के दिनों में रामलीला का भी आयोजन किया जाता है. चूंकि दशमी को भगवान राम ने रावण का वध किया था. इसलिए इस दिन रावण के पुतले का दहन किए जाने की परम्परा सनातन धर्म में सदियों से चली आ रही है. इस खास मौके पर लोग मित्रों व अपनों को शुभकामना संदेश भेज कर त्योहार को और भी खुशनुमा बनाते हैं. ऐसे में खबरस्टिंग अपने पाठकों के लिए दशहरा विशिंग मैसेज लेकर आया है, जिसे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेजकर शुभकामना दे सकते हैं.

Dussehra wishes--

मुक्तक-कवयित्री डॉ.रश्मि कुलश्रेष्ठ

“ज्ञानवान रावण की एक दिन लंका तक जल जाती है।
इतने बड़े वंशधर के घर कोई दिया न बाती है।
अहंकार जब सर चढ़ बोले तो विनाश निश्चित होता।
पर विवेक कायम रखकर ही बचती जीवन थाती है।”

आपको दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

दोहा

“रावण का पुतला जला,खुश होते हो आप।
अंतस कलुष भगाइये,मिटे सभी संताप।”

“पर्व दशहरा आज है,राम नाम का शोर।
सत्य सदा विजयी हुआ,मिथ्या को ना ठौर।”

Dussehra wishes

आपको विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

“खुशियों का त्यौहार है दशहरा
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है दशहरा
मेल-मिलाप और मेले का त्योहार है दशहरा
ऐसे पावन त्योहार की आपको ढेरों शुभकामनाएं”

“राम ने रावण को मारा,
दिया समाज को संदेश,
बुराई कभी जीत नहीं सकती,
चाहे कितनी भी हो ताकतवर
इस दशहरे पर आपको व आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं”

“विजय की दिन आज है,
विजय दशमी आज।
आओ झूमकर मनाएं
ये खुशियों का त्योहार,
आपको विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं”

“बुराइयों का नाश हो, सब का विकास हो।
रावण की तरह हर बुराई जले, उम्मीदों और विकास के फूल खिलें।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं”

ये भी पढ़ें-Dussehra: दशहरे पर करें शमी वृक्ष का पूजन…शत्रु पर मिलेगी विजय; जानें विजयदशमी को लेकर माता पार्वती को भगवान शंकर ने क्या सुनाई थी कथा