Earthquake: भूकंप के झटके इतने तेज थे कि खुल गई नींद…आधी रात को असम में हिली धरती; कांपे लोग

February 27, 2025 by No Comments

Share News

Earthquake: भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में देर रात जब लोग गहरी नींद में थे तभी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके बांग्लादेश, चीन और भूटान में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार आधी रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर असम के मोरीगांव जिले में रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता का भूकंप आया। मोरीगांव में आए इस भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर बताई जा रही है। फिलहाल अभी तक राज्य से कोई अप्रिय सूचना सामने नहीं आई है.

हालांकि सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि झटके इतने तेज थे कि नींद खुल गई और पंखे, खिड़कियां हिलने लगे। तो वहीं कुछ इलाकों में लोग अपने घरों से भी बाहर निकल आए. फिलहाल अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. राज्य सरकार की तरफ से इस बारे में अभी कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है। बता दें कि असम के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. गुवाहाटी, नगांव और तेजपुर में लोगों ने झटके महसूस किए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तेज झटकों का दावा किया है.

फिलहाल असम में भूकंप आना एक आम बात है क्योंकि यह राज्य भारत के सबसे ज़्यादा भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र जोन पांच में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। इसकी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही हैं। तो वहीं लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले म्यांमार में 26 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब इसकी तीव्रता 3.1 रही थी।

ये भी पढ़ें-Meerut: PAC जवान पर हमला…पहुंचे थे गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में-Video