Karnataka: कार की बस से भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख, एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल

Share News

Karnataka: कर्नाटक के मैसूर ( Mysore) से एक बुरी खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि दिल को झकझोर देने वाला है. मीडिया सूत्रों की माने तो दुर्घटना टी नरसीपुरा शहर के पास कोल्लेगल मेन रोड पर कुरुबुर के पास हुई है. एक इनोवा गाड़ी में पूरी परिवार यात्रा कर रहा था और रास्ते में एक निजी बस से कार टकरा गई.

पुलिस ने बताया कि परिवार माले महादेश्वर हिल से दर्शन कर मैसूरू लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि कार की तेज स्पीड होने के कारण ही यह हादसा हुआ. मृतकों में सुजाता (40), संदीप (23), मंजूनाथ (35), पूर्णिमा (30), गायत्री (28), आदित्य बसवा (45), कोटरेश (45),पवन (10), कार्तिक (8) के रूप में हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि मृतक एक ही परिवार के थे और बल्लारी जिले के संगनाकल्लू गांव के रहने वाले थे. इसी के साथ पुलिस ने बताया कि दो अन्य की हालत गम्भीर है, उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दुख प्रकट किया है. (फोटो सोशल मीडिया)