Gopal Khemka Murder Case: पुलिस ने दूसरे आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर… गोपाल खेमका की हत्या का खुला राज-Video
Gopal Khemka Murder Case: बिहार के जाने-माने उद्योगपति व भाजपा नेता गोपाल खेमका की हत्या के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है. इसी क्रम में पुलिस ने दूसरे आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस उससे पूछताछ करने गई थी लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर ही गोलीबारी शुरू कर दी. इसी के बाद पुलिस को जवाबी फायरिंग के लिए मजबूर होना पड़ा और आरोपी को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई है।
#WATCH | Bihar | Visuals from the site of the reported encounter of an accused in the businessman Gopal Khemka’s murder in Patna pic.twitter.com/TvYjtvpQmE
— ANI (@ANI) July 8, 2025
दूसरी ओर ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बिहार की राजधानी पटना में हुए इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस का राज भी खुल गया है. पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे जमीन का विवाद हो सकता है. फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर इस केस की जांच कर रही है. तो वहीं एनकाउंटर के मामले में जानकारी सामने आ रही है कि पटना सिटी के माल सलामी इलाके में अपराधी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है.
उसने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था। इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी तभी वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा और फिर जवाबी फायरिंग में उसे पुलिस की गोली लग गई और वह ढेर हो गया. घटनास्थाल से 1 पिस्टल, गोली एवं खोखा बरामद किया गया है। राजा के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस सूत्रों की अगर मानें तो इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के मास्टरमाइंड और बिल्डर अशोक का राजा सहयोगी था. इसके अलावा हत्या के मुख्य शूटर उमेश यादव उर्फ विजय को भी हिरासत में लिया गया है.
VIDEO | Patna, Bihar: Prominent businessman Gopal Khemka was shot dead near his residence in Patna by a bike-borne assailant late Friday. CCTV visuals of the incident.#PatnaNews #BiharNews
(Viewers discretion is advised)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/4prOkBy3zH
— Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2025
पुलिस मुठभेड़ की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. जेडी(यू) नेता राजीव रंजन ने कहा-हमें मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने खेमका हत्याकांड के एक आरोपी को मार गिराया है, जिसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हर घटना पर नजर है.
पुलिस सूत्रों मुताबिक, मुठभेड़ रात करीब 02:45 बजे हुई. माल सलामी थाना से 2 किलोमीटर पश्चिम पीर दमरिया घाट के पास पुलिस ने 29 साल के राजा को जवाबी कार्रवाई मार गिराया.
शूटर पहले से ही पुलिस गिरफ्त में
बता दें कि इस हत्याकांड मामले में पुलिस उमेश कुमार उर्फ विजय नाम के एक शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसको मुख्य आरोपियों में से एक बताया जा रहा है. दूसरी ओर एसआईटी की टीम हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को तेजी से तलाश रही है.
VIDEO | A key suspect in the murder of industrialist Gopal Khemka was killed in a gunfight with the police in Patna’s Damaria Ghat area in the early hours of Tuesday. Vikas alias Raja (29), the suspect, was wanted in several other criminal cases as well.
Visuals from the… pic.twitter.com/iK9kmXZkOJ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2025
पुलिस को मिली ये भी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानकारी सामने आ रही है कि घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन, हथियार और सुपारी के रूप में दिए गये लगभग तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। तो वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या की सुपारी देने वाला व्यक्ति नालंदा का रहने वाला अशोक साव है. तो वहीं बेउर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा से भी पुलिस इस केस का लिंक होने की सम्भावना जता रही है. साथ ही यह हत्या जमीन विवाद या कारोबारी रंजिश से जुड़ी हो सकती है.
अशोक साव हिरासत में
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमेश ने पूछताछ में कई राज उगले है हैं. उसने बताया कि, अजय वर्मा गिरोह से जुड़े शूटर उमेश यादव ने अशोक कुमार साव से 3.5 लाख रुपये में खेमका की हत्या की सुपारी ली थी. उमेश से मिली जानकारी के बाद पुलिस को अशोक के ठिकाने का पता चला और फिर छापेमारी के दौरान अशोक कुमार साव उदयगिरी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 में मौजूद था, जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया है.
आरोपी का लालू यादव के सीए से कनेक्शन
जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक कुमार साव पहले लालू यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन नायक के घर पर किरायेदार था. वहां से घर खाली करने के बाद वह उदयगिरी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 में शिफ्ट हुआ था. सरिया कारोबारी के रूप में पहचान रखने वाला अशोक इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. वहीं पुलिस मान रही है कि अशोक कुमार साव और उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और भी बड़े नाम के खुलासे हो सकते हैं. तो वहीं बेउर जेल में बंद अपराधियों से कनेक्शन और संभावित कारोबारी रंजिश की गहराई से जांच की जा रही है.
अब सीबीआई जांच की मांग
बता दें कि गोपाल खेमका (65 वर्ष) पटना के बड़े कारोबारियों में से एक थे और वह भाजपा से जुड़े थे. 4 जुलाई की रात में 11:40 बजे गांधी मैदान क्षेत्र में स्थित उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना आस-पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है. हत्यारे दो पहिया वाहन से आए थे और कार में बैठे खेमका की हत्या कर दी थी.
इस घटना के बाद से ही बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. दूसरी ओर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. तो वहीं बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा किया है कि हत्या के पीछे एक ‘राजनीतिक शख्सियत’ का हाथ होने की सम्भावना जताई है.
(फोटो-सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें-”गोली चल जावेगी…” गाने पर लग रहे थे ठुमके और फिर सही में हो गया ठांय-ठांय, महिलाएं घायल; आरोपी फरार-Video