”गोली चल जावेगी…” गाने पर लग रहे थे ठुमके और फिर सही में हो गया ठांय-ठांय, महिलाएं घायल; आरोपी फरार-Video
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के बिजोरी गांव से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां शनिवार रात एक कुएं पूजन का कार्यक्रम था और कुछ ही देर में बारात निकलने वाली थी. जश्न मनाया जा रहा था लेकिन इसी बीच अचानक चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
दरअसल कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गाने “गोली चल जावेगी…” की धुन बजाई जा रही थी और डांसर डांस कर रही थी. इसी दौरान सही में गोली चल गई जिससे 2 महिलाएं घायल हो गईं. इसके बाद महिलाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजोरी गांव में कल्लू अहिरवार के घर शनिवार रात कुएं पूजन का कार्यक्रम रात में करीब 12 बजे चल रहा था. डांसर फिल्मी गानों पर नाच रही थीं और अन्य लोग भी इन्ज्वाय कर रहे थे। इसी दौरान अमित अहिरवार नाम के शख्स ने भीड़ में ही खड़े होकर हर्ष फायरिंग कर दी जिससे गोली राधा (21) और रामा नामक की महिलाओं के पैर में लग गई.
इसके बाद खुशी के घर में हड़कंप मच गया. लोगों का कहना है कि उसने अवैध तमंचे से फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से भाग निकला.
तो वहीं जब परिजन घायल महिलाओं को नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां से दोनों को गंभीर देख कर छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद घायल युवती राधा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. तो वहीं पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर फरार आरोपी अमित अहिरवार के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश जारी कर दी है.
#महोबा उत्तर प्रदेश शासन ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है!
बावजूद इसके जिले के अजनर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में कुआं पूजन के पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान बज रहे गाने “गोली चल जावेगी” दौरान कट्टे से एक युवक ने फायरिंग कर दी,दो महिलाओं को लगे छर्रे,बीते रोज की घटना।@dgpup pic.twitter.com/Hk5X2vpqZA— Nitendra Jha (@NitendraJha1) July 5, 2025