Govinda: गोली लगने के बाद जानें अब कैसी है गोविंदा की हालत…? ऑडियो जारी कर खुद बताई ये बात, प्रशंसकों से कहा…
Govinda: हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार की सुबह गोली लगने के बाद वह घायल हो गए थे और उनका इलाज मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में जारी है. इसी दौरान उनका एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी हालत के बारे में अपने प्रशंसकों को जानकारी दी है और धन्यवाद भी कहा है.
गोविंदा ने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए कहा है, “नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी लोगों, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं ठीक हूं। मुझे गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है। मैं धन्यवाद देता हूं, यहां के डॉक्टर का और आप सभी लोगों की प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद, प्रणाम।” मालूम हो कि गोविंदा के पैर में उनकी ही पिस्तौल से गलती से गोली लग गई थी, फिलहाल गोली निकाल दी गई है और वह अब खतरे से बाहर हैं.
मालूम हो कि मंगलवार की सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर गोविंदा कोलकाता के लिए जाने वाले थे. वह अपनी तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान कथित तौर पर पिस्तौर संभालते वक्त उनसे मिस फायर हो गया और उनके पैर में गोली लग गई. फिलहाल घटना के तुरंत बाद ही उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जिससे अब वह खतरे से बाहर हैं.
गौरतलब है कि गोविंदा के साथ हुई इस घटना के बाद से ही उनके प्रशंसक प्रभु से उनको ठीक कर देने की प्रार्थना कर रहे हैं. ये तो सभी जानते हैं कि गोविंदा ने सैकड़ों फिल्मों में शानदार अभिनय किया है और उनकी फिल्में हर उम्र के लोगों के बीच फेमस रही है. ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘छोटे सरकार’, ‘हद कर दी आपने’ जैसी तमाम हिट फिल्में गोविंदा ने दी है. बीते 5 सालों से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब वह शिवसेना के साथ जुड़कर राजनीति के क्षेत्र में ‘हीरो नम्बर-1’ बनने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. वह पहले कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं और लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
अस्पताल से गोविंदा ने ऑडियो जारी किया
◆ कहा, "प्रार्थनाओं के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं"#Govinda pic.twitter.com/EV5vzvFvNW
— देशी छोरा (@Lokesh_Rj07) October 1, 2024