Gujarat:लोग सोते रह गए, बाढ़ में बह गईं दर्जनों गाय-बकरियां, जागे तो कुछ नहीं बचा, देखें वायरल वीडियो, देखें और कहां-कहां तबाही मचा रखी है बाढ़ ने

July 14, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि पानी के एक तेज सैलाब में गाय बहते हुए जा रही हैं। इस सम्बंध में बीबीसी ने वीडियो वायरल करते हुए जानकारी दी है कि गुजरात के वलसाड में सुबह 4 बजे पानी का सैलाब आया, जब सभी सो रहे थे।

इस दौरान दर्जनों गाए बह गईं। कुछ लोगों ने बताया कि उनकी सारी चीजें बाढ़ में बह गई। लगातार हो रही बारिश के कारण लोग यहां परेशान हैं। लोगों के पास खाने तक को कुछ नहीं बचा है। लोग सरकार पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि उनको सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। वह बेसहारा से भूखे बैठे हैं। बता दें कि वलसाड में लगातार बारिश हो ही रही है।

एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उनकी 30 बकरियां, 7 भैंसें और 16 गाय थीं, सब बह गईं। खाने का भी कोई सामान नहीं बचा। हमारा लाखों का नुकसान हो गया। हम यहां बिना खाए पिए बैठे हैं। बता दें कि यह वीडियो एक-दो दिन पहले ही वायरह हुआ है।

बता दें कि मानसून आने के बावजूद देश के कई हिस्सों में तो बारिश ही नहीं हो रही है, सूखा पड़ा है तो कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। देश के कई राज्य तो बाढ़ की वजह से तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं।

भोपाल का एक वीडियो जारी करते हुए एएनआई ने जानकारी दी है कि यहां पर लगातार बारिश हो रही है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिले बारिश की एक बूंद के लिए तरह रहे हैं और गर्मा से त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।