Haryana Elections: पीएम मोदी ने सैनी को दी जीत की दी बधाई, शाम 7 बजे पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय; इतने किलो जलेबी का दिया गया है आर्डर,Video में देखें BJP का जश्न

October 8, 2024 by No Comments

Share News

Haryana Assembly Election-2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम करीब-करीब सामने आ चुके हैं और रुझानों में ये स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। तो इन रुझानों के बीच ही पीएम मोदी ने राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया है और बधाई दी है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि पीएम के शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पहुंचेंगे तो वहीं मुख्यालय की ओर से 100 किलो जलेबी का आर्डर दिया गया है.

फिलहाल इस जीत पर नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।” बता दें कि नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते गए हैं और उनको उन्हें 16,054 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को कड़ी शिकस्त दी है.

हरियाणा में भाजपा रचने जा रही है कीर्तिमान

मालूम हो कि हरियाणा में भाजपा कीर्तिमान गढ़ने की ओर आगे बढ़ रही है. रुझानों में भाजपा यहां पर तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और बड़ी बात तो ये ही कि बीजेपी रुझानों में बहुमत का आकंड़ा पार कर चुकी है।

उत्तराखंड के सीएम ने कही ये बात

हरियाणा जीत पर भाजपा उत्साहित है. इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”किसानों और जवानों ने भर दी हुंकार, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह प्रचंड जीत पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऊर्जावान नेतृत्व पर देवतुल्य जनता द्वारा लगाई गई विश्वासरूपी मुहर है। मुझे विश्वास है कि हरियाणा की यह विकास यात्रा इसी प्रकार जारी रहेगी।”

यूपी सीएम योगी ने दी ये प्रतिक्रिया

हरियाणा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर यूपी सीएम योगी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ”हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई। ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।” योगी ने आगे कहा है कि ”नेशन फर्स्ट भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन।”

ये भी पढ़ें-Google News: फोन चोरी करने वाला चोर भी अब रो देगा…! गूगल ला रहा ये शानदार फीचर