प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल ले जा रहा था लड़का…फिर हुआ ये!-VIDEO
Sonipat Video Video: इश्क का भूत आजकर युवाओं में इस तरह से चढ़ा हुआ है कि वह कुछ भी करने को तैयार हैं. ताजा खबर हरियाणा के सोनीपत से सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सूटकेस में बंद दिखाई दे रही है. दरअसल लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपा कर बॉयज हॉस्टल में ले जा रहा था.
दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सोनीपत के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्टल का है. चूंकि ये बात सभी जानते हैं कि बॉयज हॉस्टल में लड़कियों का आना सख्त मना होता है. इसलिए लड़का उसे ट्राली वाले बैग में छुपाकर हॉस्टल के अंदर ले जा रहा था लेकिन गड़बड़ तब हुई जब लड़की की चीख निकल गई.
इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स को शक हो गया और उन्होंने तुरंत सूटकेस खुलवा दिया. इससे लड़के की आशिकी पोल खुल गई और लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई. लड़की को तुरंत सूटकेस से बाहर निकाला गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लड़की सूटकेस के अंदर बैठी हुई साफ दिखाई दे रही है. फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया और जांच के लिए विश्वविद्यालय पहुंची तो छात्रा ने इस मामले में कोई शिकायत देने से इंकार कर दिया, इसी के साथ ही ये भी कहा कि ये वीडियो प्रैंक था। लड़की इसी विश्वविद्यालय में बिजनेस स्टैंडर्ड की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने दावा किया है कि वह अपने दोस्तों के साथ मजाक कर रही थी. तो वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी इसे आंतरिक मामला बताते हुए पुलिस से अपने स्तर पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
तो वहीं इस वीडियो को लेकर जिंदर यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज शंकुतला ने कहा है कि वीडियो सामने आने के बाद छात्रा से भी इस मामले में बात की गई तो उसने बताया है कि वे लोग खुलकर ऐसा कर रहे थे। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। हालांकि इसी दौरान किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर गलत सूचना के साथ वायरल कर दिया. मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें-छात्रा हंसते-हंसते दे रही थी भाषण…लेकिन अगले ही पल मौत ने इस तरह मारा झपट्टा-Video