Health Care: सीढ़ि‍यां चढ़ते या कसरत करते अगर फूलती है सांस तो तुरंत ले डाक्टर से सलाह, जाने एनीमिया के लक्षण

December 29, 2022 by No Comments

Share News

आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव इस लेख में आपको सचेत कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि अगर सीढ़ियां चढ़ते या फिर कसरत करते आपकी सांस फूलती है तो आपको कौन-कौन सी बीमारी के संकेत दे रही है।

सीढ़ि‍यां चढ़ते समय या जिम में नियमित कसरत करते समय सांस का फूलना एनीमिया का संकेत हो सकता है।

त्वचा का रंग पीला होना भी एनीमिया का एक संकेत है, इसे नजर अंदाज बिल्कुल न करें। डॉक्टर्स के अनुसार शरीर में रक्त प्रवाह में कमी या फिर लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण त्वचा पीली पड़ सकती है।

अगर आप संवेदशीलता में वृद्धि और सहनशक्ति में कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह भी एनीमिया का एक लक्षण हो सकता है। इसका मुख्य कारण शरीर में आयरन का स्तर कम होना है, और यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करता है।

अगर आप पहले की अपेक्षा अपनी एकाग्रता में कमी महसूस करते हैं और किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में आपको परेशानी होती है, तो यह भी एनीमिया का लक्षण है।

शरीर में विटामिन डी की कमी से एनीमिया का खतरा होता। विटामिन डी की कमी के कारण इन्म्यून इन्फ्लॉमेशन की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा इसकी कमी हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती है।