Healthy Routine: केवल हिमोग्लोबिन ही नहीं बढ़ाता अनार, बल्कि झुर्रियों पर भी लगाता है ब्रेक, वजन घटाने से लेकर गैस की समस्या को भी करता है दूर, देखें Pomegranate के 10 फायदे
भला कौन नहीं चाहता कि वह अधिक से अधिक समय तक सुंदर और जवान दिखे और चेहरे पर झुर्रियां व लाइंस जल्दी न आएं। तो इस लेख में आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव आप सभी को इसका उपाय भी बता रहे हैं। बस जरूरत है तो रोजाना अनार ()Pomegranate के जूस को पीने की। तो देखें क्या हैं अनार के 10 फायदे-
अनार फेफड़ों के कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
अनार में जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलेट्स और रिबोफ्लेविन इसमें होते हैं।
अनार में विटामिन सी, ई और ए मुख्य रूप से मौजूद होता है। इन सभी विटामिन की मदद से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां और लाइन्स नहीं आती है। नाश्ते में कम से कम एक गिलास अनार का जूस जरूर पीएं।
अपच, कब्ज, गैस की समस्या होने पर रोज एक गिलास अनार का जूस पीएं। जल्दी राहत मिलेगी। ऐसा करीब 1 सप्ताह तक करें।
अनार के जूस का सेवन करने से आर्टिस बेहतर होती है।
सप्ताह में 3 से 4 दिन अनार का जूस पीने से बेड केलोस्ट्रोल कम होता है और अच्छा केलोस्ट्रोल बढ़ता है।
हिमोग्लोबिन कम होने पर अनार के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी ब्लड बढ़ता है।
अनार का जूस पीने से तनाव कम होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
अनार के जूस का सेवन करने से स्ट्रेस हार्मोन कम होता है। साथ ही दिमाग भी काफी शांत रहता है।
जूस में मौजूद पोषक तत्व से वजन तेजी से कम होता है। यह अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करता है।