Bihar News: छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को मिली केवल पांच उठक-बैठक की सजा, वायरल हुआ वीडियो, देखें क्या है पूरा मामला

November 25, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स कान पकड़ कर उठक-बैठक लगा रहा है। यह वीडियो बिहार के नवादा का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि रेप आरोपी के खिलाफ यहां की पंचायत ने फैसला सुनाया और उसे पांच बार कान पकड़ कर उठक-बैठक लगवा दी और सजा पूरी हो गई। अर्थात पंतायत ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाए सिर्फ उठक-बैठक लगवा दी और फिर से खुला छोड़ दिया किसी दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए। फिलहाल इस मजाकिया सजा का पूरा गांव चश्मदीद गवाह रहा।

फिलहाल पंचायत के इस मजाकिया फैसले की आलोचना जमकर सोशल मीडिया पर हो रही है। पंचायत ने रेप के आरोपी को पुलिस के हवाले करने की जगह उसे उठक-बैठक कराकर छोड़ दिया है। फैसले के वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पंचायत के लोगों के सामने उठक-बैठक कर रहा है। फिर उसे जाने के लिए कह दिया जाता है। घटना नवादा जिले अकबरपुर थाना क्षेत्र के कन्नौज गांव की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पंचायत को पता चला कि एक युवक ने गांव की 6 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामला सार्वजनिक होने के बाद पंचायत ने आरोपी को तलब किया। आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाय पंचायत ने फैसला दिया कि सबके सामने, वो 5 बार उठक-बैठक करे। आरोपी ने उठक-बैठक कर दिया और आरोप से बरी होकर वहां से चलता बना। किसी ने पंचायत के फरमान और सजा की प्रक्रिया का वीडियो बना लिया। महज 14 सेकेंड के इस वीडियो में आरोपित उठक-बैठक करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो भेजने वाले शख्स का कहना है कि घटना बड़ी है। लेकिन जुर्म के अनुसार सजा छोटी है। इस वीडियो को वायरल करते हुए समाजसेविका योगिता भयाना ने भी सवाल खड़े किए हैं।

इस लिंक पर जाकर देखें वीडियो

जानें क्या है मामला
मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पंचायत की इस सजा का विरोध किया है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना के लिए मात्र पांच उठक बैठक लगवा देना और आरोपी को खुला छोड़ देना, ये भला किस तरह की सजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कन्नौज गांव का वीडियो है। जहां 21 नवंबर को गांव की एक 6 वर्षीय बच्ची को कुछ लालच देकर और फुसलाकर आरोपी युवक अपने मुर्गी फार्म पर ले गया। जहां उसके साथ घृणित काम किया। बाद में बच्ची ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। बच्ची के पिता गांव से बाहर रहते हैं। चाचा की जानकारी में बात आई तो थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। तो इसी बीच आरोपित ने अपने किसी खास से सम्पर्क किया। बताया जा रहा है कि इसका खास कोई पूर्व मुखिया है। तो फिर क्या था पूर्व मुखिया ने पूरे घृणित मामले पर मोर्चा सम्भाला और पंचायत बैठाकर सिर्फ पांच उठक-बैठक लगवाकर मामले को रफा दफा करा दिया और पुलिस की कड़ी कार्रवाई से उसे साफ बचा लिया।

पीड़ित पर बनाया गया दबाव
जानकारी ये भी सामने आ रही है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष पर दवाब भी बनाया गया और लेन देन का खेल हुआ। सभी को मैनेज किया गया। आरोपित शख्स कोई अरुण पंडित बताया गया है। जो मुर्गी फार्म चलाता है। इस घटना की चर्चा अकबरपुर इलाके में हो रही है। लोगों को ये बात समझ में नहीं आ रही है कि इतने बड़े घृणित कार्य को आखिर क्यों दबाया गया। लोग चाहते हैं कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में दखल दें और सच को सामने लाएं। तो वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।