Heart Attack: ज्वेलरी दिखा रहा शख्स लुढ़क गया कुर्सी पर बैठे-बैठे…दी गई CPR और फिर… Video
Heart Attack: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स ज्वैलरी शॉप में बैठा ज्वैलरी देख रहा है कि तभी वह कुर्सी पर ही बैठा-बैठा लुढ़क जाता है. इस पर जल्दी से मौके पर मौजूद एक शख्स उसे सीपीआर देते हैं और फिर शख्स नार्मल हो जाता है और उठकर पानी पीता है. इस वीडियो में सीपीआर देने वाले शख्स की जमकर प्रशंसा हो रही है और लोग कह रहे हैं कि समाज जागरुक हो रहा है.
यह वीडियो कोटा के रामपुरा बाजार स्थित एक ज्वेलरी के शोरूम से सामने आया है. इस वीडियो को लेकर कोटा के दुकानदार विमल जैन ने बताया कि जयपुर से उनके यहां पर माल सप्लाई देने के लिए व्यापारी राजकुमार सोनी आए हुए थे. यह वीडियो 11 दिसंबर की दोपहर का है. मैं दुकान पर मौजूद नहीं था, मेरा बेटा वरुण जैन दुकान पर बैठा था. ज्वैलरी दिखाने के दौरान ही अचानक से राजकुमार जैन कुर्सी पर बैठे-बैठे ही काउंटर के ऊपर गिर गए.
इस पर उन्हें दुकान में मौजूद लड़कों ने संभाला लेकिन जब देखा कि उन्हें होश नहीं आया तब बेटे वरुण जैन ने तत्काल हार्ट अटैक का मामला समझ सीपीआर देना शुरू कर दिया जिससे राजकुमार ठीक हो गए और फिर उठकर पानी पिया. हालांकि उनको अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया और फिर पैदल ही दुकान से वापस चले गए. उन्होंने कहा था कि वह अब स्वस्थ्य हैं.
तो वहीं सीपीआर देने वाले वरुण जैन बताते हैं कि उनको सोशल वर्क के दौरान सीपीआर के संबंध में जानकारी दी गई थी. इसी से वह राजकुमार की मदद कर सके. सीपीआर के बाद उनको हृदय गति रुक जाने पर तत्काल दी जाने वाली दवा भी उन्हें दुकान से ही खिला दी थी जिससे उनको काफी राहत मिली और शुक्रवार सुबह ही उनसे बात की है, तो मालूम हुआ कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.
कोटा के रामपुरा बाजार स्थित ज्वैलर्स पर ज्वैलरी स्टोन दिखा रहे एक व्यापारी को अचानक हार्ट अटैक आया, शोरूम मालिक ने CPR देकर जान बचाई, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। pic.twitter.com/2hNmMKf5Pj
— Ashish Jain/आशीष जैन (@jaina111) December 12, 2025
ये भी पढ़ें-पत्नी पर गम्भीर आरोप लगा युवक ने की आत्महत्या…Video में किया चौंकाने वाला खुलासा