पत्नी पर गम्भीर आरोप लगा युवक ने की आत्महत्या…Video में किया चौंकाने वाला खुलासा
Varanasi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक पत्नी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए खुद की जान देने की बात कर रहा है. साथ ही कह रहा है कि वह मरना नहीं चाहता.
मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव से सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में यहां मंगलवार की सुबह गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 30 वर्षीय राहुल मिश्रा का शव उसके ही घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं परिवार में मातम पसर गया है. मृतक की मां की तहरीर पर राहुल की पत्नी, उसके कथित प्रेमी शुभम सिंह उर्फ डेंजर और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है.
इस मामले में पुलिस ने जांच की तो राहुल के मोबाइल से 7 मिनट 29 सेकंड का एक हृदयविदारक वीडियो मिला. इसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आई. राहुल ने मौत को गले लगाने से कुछ घंटे पहले ही वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में राहुल ने अपना दर्द बताया है और जान देने की वजह भी बताई है. उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है लेकिन उसे सजा ने देने की बात भी कही है. राहुल ने कहा कि पत्नी उसे धोखा दे रही है और बच्चे से मिलने नहीं देती. तो वहीं इस वीडियो में राहुल मिश्रा रोते-रोते कहता है कि ‘मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन अब जीने की वजह नहीं बची.’
5 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच साल पहले राहुल की शादी लखनपुर की एक गैर-बिरादरी की लड़की से हुई थी. उसने उससे लव मैरिज की थी. मंगलवार सुबह शव घर के कमरे में फंदे से लटकते मिलने के बाद घर में हड़कंप मच गया. राहुल की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पत्नी, प्रेमी शुभम सिंह उर्फ डेंजर और सास के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पत्नी के किसी अन्य से सम्बंध
राहुल ने चलती बाइक पर वीडियो बनाते वक्त पत्नी पर किसी और से सम्बंध होने का आरोप लगाया है. उसने कहा ‘मेरी पत्नी शुभम सिंह उर्फ डेंजर के साथ संबंध में है और मैंने कई बार मना किया, लेकिन वो नहीं मानी. जब अपने बच्चे से मिलने जाता हूं तो उससे भी नहीं मिलने देती. सास ने उसे भड़का दिया तो उसने मेरा नंबर तक ब्लॉक कर दिया. ससुर की मानसिक हालत ठीक नहीं है. मैं अपनी पत्नी और बच्चे से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन मैं अब ये जुदाई किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं कर सकता.’
कर्ज में था डूबा
राहुल ने वीडियो में बताया कि वह किस तरह के कर्ज में डूबा हुआ है. इसी के साथ ही उसने कहा कि पत्नी ने उसके खिलाफ कई झूठी शिकायतें भी कराई दर्ज थीं. इस वजह से वह और भी परेशान चल रहा है. उसे बार-बार थानों के चक्कर काटने पड़े. वीडियो के अंत में वह ये भी कहता है कि पुरुषों के साथ अन्याय हो रहा है. उसने कहा कि साल 2014 के बाद से पुरुषों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही. हमेशा लड़कियां ही सही नहीं होतीं. IPC की धारा 498A में संशोधन होना चाहिए. बता दें कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 86 के रूप में इस धारा का वर्णन किया गया है.
फिलहाल सोशल मीडिया पर राहुल का ये 7:29 मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर एक बार फिर पुरुषों से जुड़े घरेलू उत्पीड़न और कानूनी प्रावधानों पर बहस छेड़ दी है. इससे पहले भी कई युवक अपनी पत्नी पर इसी तरह का आरोप लगाकर मौत को गले लगा चुके हैं. पहले भी आत्महत्या करने से पहले युवकों ने दावा किया कि पत्नी ने झूठे केस में फंसाया. फिलहाल राहुल के वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपियों से जल्द पूछताछ होगी.
‘मैं वाइफ से बहुत प्यार करता था। मैं जीना चाहता था। आज सुसाइड कर रहा हूं। मुझे नहीं पसंद की मेरी वाइफ किसी और से बात करे, उसे कोई और होटल ले जाए’
वाराणसी में राहुल मिश्रा ने पत्नी संध्या सिंह की बेवफाई से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने ये वीडियो बनाया। pic.twitter.com/C4MhrfW0vy
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 11, 2025