Heart Attack: बैडमिंटन खेलते हुए जमीन पर गिरा खिलाड़ी, हुई मौत, वायरल हुआ चौंका देने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि चार खिलाड़ी बैडमिंटन खेल रहे हैं। इसी दौरान एक खिलाड़ी खेलते हुए फर्श पर गिर पड़ता है। इस पर अन्य खिलाड़ी उसे उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं उठता। जानकारी सामने आ रही है कि अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इसकी वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। फिलहाल ये कहां का वीडियो है, ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन घटना चिंताजनक है।
वीडियो को वायरल करते हुए कह रहे हैं कि यह कोरोना के बाद का साइइइफेक्ट है, तो कोई हार्ट अटैक से हो रही मौतों की वजह वैक्सीन को मान रहा है। फिलहाल इस सम्बंध में चिकित्सकों की ओर से किसी तरह का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि हाल ही में तमाम ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें लोग डांस करते वक्त या फिर छींकते वक्त गिर कर मर रहे हैं और इस सबकी वजह कोरोना वैक्सीन को बताया जा रहा है। फिलहाल सच्चाई क्या है, इसके तह तक कोई नहीं पहुंचा।
यहां देखें वीडियो