Heart Attack: हल्दी रस्म में डांस करते हुए महिला की मौत, 12 साल के छात्र ने भी हार्ट अटैक से तोड़ा दम, देखें वायरल वीडियो

December 16, 2022 by No Comments

Share News

हार्ट अटैक से मौतों की खबरें सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन खबरों ने लोगों को चिंतित कर दिया है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश से हार्ट अटैक की दो खबरें सामने आईं। एक खबर में 60 साल की वृद्धा की उस वक्त मौत हो गई, जब वह मंच पर हल्दी कार्यक्रम में डांस कर रही थीं। तो वहीं एक खबर 12 साल के छात्र की मौत की खबर सामने आ रही है। इसकी वजह भी हार्ट अटैक को ही बताया जा रहा है। मालूम हो कि पिछले कई महीनों से लगातार हार्ट अटैक से मौत की खबरें समाने आ रही हैं।

सिवनी के बुखारी गांव में हुई वृद्धा का मौत
मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी के बुखारी गांव की है। संगीत कार्यक्रम में महिला डांस करते समय अचानक स्टेज पर गिर गई। परिजन आननफानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि डांस करते हुए वृद्धा मंच पर ही गिर जाती हैं। डाक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। घटना 14 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। थाना प्रभारी पंचेश्वर ने मीडिया को जानकारी दी कि परिवार के लोगों ने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डाक्टरों ने दिल दौरा पड़ने से मौत की पुष्टि की है।

स्कूल से घर लौटते हुए 12 साल के छात्र की हुई मौत

मध्यप्रदेश से ही एक दूसरी घटना भी सामने आई है। यहां के भिंड से घटना सामने आई है कि स्कूल से घर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्कूल से निकलने से कुछ समय पहले ही पीड़ित छात्र ने अपने भाई के साथ खाना खाया था। इसके बाद घर वापस के आने के लिए वह स्कूल बस में बैठा। स्कूल में बैठने के थोड़ी देर बाद ही छात्र अपनी सीट से गिर गया।

बस में मौजूद स्टॉफ ने आनन-फानन में इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को दी। इसके बाद बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार ये अभी तक सबसे कम उम्र में हुआ हार्ट अटैक के मामलों में से एक है। पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान मनीष जाटव के रूप में की है, जो की कक्षा चार का छात्र था। मनीष के साथ ही उसका भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता था। वहीं मृतक छात्र के पिता का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ्य था। उसे कोई बीमारी नहीं थी।

यहां देखें वीडियो