रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार की हुई मौत…ये वजह आई सामने-Video

October 6, 2024 by No Comments

Share News

Heart Attack: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रामलीला के मंच पर कलाकार अपनी प्रस्तुति देते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच राम का किरदार निभा रहा कलाकार अपने सीने पर हाथ रखते हैं और फिर जल्दी से मंच के पीछे चले जाते हैं. ये देखकर दूसरे कलाकार भी उनके पीछे जाते हैं. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. यह वीडियो दिल्ली के शाहदरा से सामने आया है.

नवरात्र के अवसर पर दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन चल रहा है। शनिवार की रात रामलीला में भगवान राम का रोल अदा रहे कलाकार के सीने में अचानक दर्द उठा. इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान सुशील कौशिक (45) पुत्र लेफ्टिनेंट एसके कौशिक के रूप में हुई है, सुशील शिव खंड विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और शौक के तौर पर रामलीला में भगवान राम का किरदार भी निभाते थे. बताया जा रहा है कि वह भगवान राम के भक्त थे. इसीलिए उनको रामलीला में भगवान राम का ही रोल निभाने के लिए दिया जाता था. वह कई सालों से रामलीला से जुड़े हुए थे.

 

ये भी पढ़ें-शर्मनाक: हरियाणा कांग्रेस के मंच पर महिला नेता के साथ “बैड टच”…Video वायरल, कुमारी शैलजा ने कही ये बात, भाजपा ने बोला हमला