रोजा से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर, महिलाओं को खातून उलेमा देंगी उत्तर, जानें कितनी चीजों से टूटता है रोजा
लखनऊ। रमजान का पहला दिन 3 अप्रैल से शुरू हो गया है। रोजा से जुड़ी तमाम बातों को बताने के लिए शिया हेल्प लाइन नम्बर मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नक़वी द्वारा जारी किए गए हैं। महिलाएं भी अपने सवाल पूछ सकती हैं, उनके उत्तर खातून आलेमा देंगी। महिलाएं 6386897124 नम्बर पर अपने सवाल के जवाब जान सकती हैं तो वहीं रमजान के पहले दिन शिया हेल्प लाइन में तमाम लोगों ने सुबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 नम्बरों पर संपर्क कर जानकारी ली। आप भी इन नम्बरों पर जानकारी ले सकते हैं। देखें कुछ सवालों के जवाब, जिनको मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने दिए हैं।
प्रश्न- कुरआन करीम और हदीस नबी स.अ. तहत मे रोज़ा की अहमियत क्या है?
उत्तर- कुरआन करीम में है कि रोज़ा रखो ताकि मुत्ताकी बन जाऊ और हदीस नबी स.अ. मे है कि रोज़ा रखों ताकि सेहतमन्द रहो।
प्रश्न- यदि कोई व्यक्ति पूरे महीने के रोज़े की नियत एक साथ करले तो क्या दोबारा हर दिन नियत करना ज़रूरी है?
उत्तर- नई नीयत की कोई ज़रूरत नही है। पूरे महीने की जो नियत की गयी है वही काफी है।
प्रश्न- क्या कोई मुसलमान व्यक्ति दिन मे खाने का होटल खोल कर लागों के सामने खाना बेचे तो इसका इसलाम मे क्या हुक्म है?
उत्तर-इसलाम मे इस काम को जाएज़ कहा गया है लेकिन रमज़ान का एहतेराम हर मुसलमान पर है।
प्रश्न- अधिकतर यात्रा का पैमाना शिया धर्म के एतेबार से क्या होगा?
उत्तर- यदि कोई व्यक्ति महीने मे 10 दिन से ज्य़ादा वतन से बाहर रहते है तो वह कसीरूस सफर मे शुमार होगा और नमाज़ व रोज़ा कसर नही होगा।
प्रश्न- रोज़ा कितनी चीज़ों से बातिल (टूट) हो जाता है ?
उत्तर- रोज़ा सिर्फ 9 चीज़ों से बातिल होता है।
अन्य खबरें भी पढ़ें-