SriLanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर में प्रदर्शनकारियों को करोड़ो रुपए मिलने के बाद सामने आया उनका बयान, गैस सिलेंडर वितरित करने के दिए निर्देश, लोगों ने प्रधानमंत्री के घर पर बनाया खाना, किया जिम और स्विमिंग पूल का लिया आनन्द, देखें वीडियो

July 10, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो श्रीलंका के राष्ट्रपति के घर का है, जहां करोड़ो रुपए मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को नोटो की गड्डियां राष्ट्रपति भवन से मिली हैं। फिलहाल इस वीडियो में कितनी सत्यता है, इसकी जानकारी साफ नहीं हो सकी है लेकिन दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के घर से करोड़ो रुपए मिले हैं। हालांकि इसके बाद ही लापता राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों को सिलेंडर वितरित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ताजा खबर सामने आ रही है कि प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के आवास पर खाना बनाया है।

दूसरी तरफ श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के माध्यम से एक जानकारी सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि जो भी रुपए मिले हैं उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। इसी बीच एक और वीडियो राष्ट्रपति भवन का सामने आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी जिम करते दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पूल में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो कोई बेडरूम में घुसकर सोते हुए दिखाई दे रहा है।

बता दें कि भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका बुरी तरह से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि देशवासी सड़क पर खुलकर सरकार के विरोध में उतर आए हैं और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर जमकर प्रदर्शन किया है। कल से शुरू हुआ प्रदर्शन आज भी जारी है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के निजी आवास में आग तक लगा दी थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों में जमकर झड़प के भी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नोटो की लूट का भी वीडियो सामने आया है। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद ही राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए थे तो वहीं प्रधानमंत्री भी 13 जुलाई को इस्तीफा देने जा रहे हैं।

नाटकीय ढंग से लौटे राष्ट्रपति
श्रीलंका के लापता राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपना डेरा कहां जमाए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनका निर्देश जरूर सामने आया है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद रविवार को गोटबाया राजपक्षे ने अधिकारियों के देश में गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

आर्थिक संकट की मार झेल रहे श्रीलंका को 3700 मीट्रिंक टन एलपीजी मिली है जिसके बाद गोटबाया ने रसोई गैस का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। श्रीलंका में हाल के दिनों में लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं ताकि सरकार को देश में गैस की गंभीर किल्लत के मुद्दे को हल करने के लिए मजबूर किया जा सके।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति राजपक्षे ने अधिकारियों को गैस की अनलोडिंग और उसकी सप्लाई का काम तेजी से करने का निर्देश दिया है क्योंकि रविवार को केरावलपिटिया में पहला जहाज गैस लेकर पहुंचेगा।

श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार, 3,740 मीट्रिक टन गैस लेकर आने वाला दूसरा जहाज 11 जुलाई को पहुंचेगा और तीसरा 3,200 मीट्रिक टन गैस 15 जुलाई को आएगा। (फोटो एएनआई से ली गई है )