चार साल के बच्चे ने डाल दिया रंग…गुस्से से बौखलाई दादी ने उड़ेल दिया खौलता पानी; दिल दहला देने वाला Video वायरल

March 6, 2026 by No Comments

Share News

Holi Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा दौड़ता हुआ आता है और पिचकारी से एक बुजुर्ग महिला पर रंग डाल देता है, इतने में ही महिला बौखला जाती है और चार साल के बच्चे पर खौलते पानी की बाल्टी जिसे उसने पहले से ही हाथ में पकड़ रखा था, उड़ेल देती है.

इस पर बच्चा जलन और दर्द से छटपटाने लगता है तो वहीं पास खड़ी एक लड़की ठंडा पानी बच्चे पर डालती है तो महिला भी बच्चे पर ठंडा पानी डालने लगती है.

इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई. लोग महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर के कोराडी जिले से सामने आया है और बताया जा रहा है कि बच्चे पर खौलता पानी डालने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि बच्चे की दादी सिंधु ठाकरे है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, बच्चे का शरीर करीब 45 प्रतिशत जल गा है और उसका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. बच्चा गम्भीर रूप से जख्मी है. पुलिस ने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घटना 3 मार्च को हुई है. घटना आरामशिन क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 से सामने आई है और पुरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि महिला बच्चे पर जैसे ही गर्म पानी फेंकती है, बच्चा जोर से चिल्लाते हुए जलन से छटपटाने लगता है और बच्चा भाग के कुछ दूर चला जाता है. तब ही कुछ दूसरी महिलाएं बच्चे पर तुरंत ठंडा पानी डालने लती हैं. फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि इस तरह की हरकत कोई दूसरा न कर सके.

ये भी पढ़ें-वकीलों के होली मिलन समारोह में लगे बार बालाओं के ठुमके…Video वायरल