Hyderabad: 5 साल के बच्चे को कुत्तों ने बीच सड़क नोच-नोच कर मार डाला, दिल को दहला देने वाला वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा जो कि करीब पांच साल का है. उसे बीच सड़क पर कुछ कुत्ते मिलकर काट रहे हैं. पहले तो एक-एक कर के कुत्ते उसे काटते हैं. वह किसी तरह से खुद को बचाते हुए उठता है और आगे बढ़ता है कि फिर कुत्ते उसे खींच लेते हैं और फिर सारे कुत्ते मिलकर उसे नोच-नोच कर मार डालते हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे की रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता जब तक पहुंचे तक बच्चे की मौत हो चुकी थी.
दिल को दहला देने वाला यह वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि यहां आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है. जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया. इसके बाद वे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये दिल दहलाने वाली घटना रविवार की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पांच साल का बच्चा (प्रदीप) अपने पिता के साथ काम पर गया था. बच्चे का पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और जिस परिसर में वह काम करता है, उसी परिसर के सामने कुत्तों ने बच्चे पर हमला बोल दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो कि दिल को झकझोर देने वाली है.
बता दें कि गत कई महीनों से देश के तमाम हिस्सों से कुत्तों के आतंक की खबरें सामने आ रही है, फिर चाहे वो स्ट्रीट डॉग हो या पालतू कुत्ते. हाल ही में गुजरात के सूरत में भी आवारा कुत्तों ने आतंक की खबरें सामने आई थी. सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलाके में बीते 15 दिनों में कुत्तों के काटने के 477 मामले दर्ज किए थे. तो वहीं नोएडा से भी तमाम ऐसी खबरें सामने आई, जिसमें पालतू कुत्ते ने उस वक्त बच्चे और बड़ों पर हमला बोला, जब उनके मालिक साथ में थे.
यहां देखें वीडियो