Viral Video: बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का वीडियो वायरल, हाथ में तमंचा और मुंह में दिखी सिगरेट, वीडियो में देखें क्या बोले

February 20, 2023 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का वीडियो बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि जो युवक इस वीडियो में हाथ में तमंचा और मुंह में सिगरेट दबाए है, वह खुद को कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का भाई बता रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

बता दें कि अक्सर ही बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा और कथा में दिए जाने वाले भाषण को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है। इस बार बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में मुंह में सिगरेट और पिस्टल ताने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिगराम गर्ग कुछ लोगों को गाली दे रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात करते शालिगराम गर्ग की फोटो भी शेयर की है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह के बीच पंहुचा एक शख्स कुछ लोगों पर बंदूक तानते हुए गालियां दे रहा है, इसके साथ उसने मुंह में सिगरेट भी ली हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 11 फरवरी का है। गढ़ा गांव में अटकोहा गांव से कल्लू नाम के एक व्यक्ति के घर बारात आयी थी, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री का भाई भी था। इस बीच वहां गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री का भाई एक व्यक्ति को पकड़कर कह रहा है,”‘राई’ नहीं बजेगी इस गढ़ा गांव में बजेगा तो सिर्फ बागेश्वर धाम का गाना ही बजेगा।” जब इस गाने को बजाने से मना किया गया तो शालिग्राम गर्ग बवाल करने लगा। वह मारपीट पर उतारू हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही लोग कई तरह के सवाल उठाने लगे। फिलहाल यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है।

भीम आर्मी चीफ ने शेयर किया वीडियो
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है कि, ”पाखंडी बाबाओं के पंडाल हमारा बहुजन समाज भरता हैं। हमारी भीख पर पलने वाले लोग हमारे यहाँ शादी-ब्याह में तय करने आ गए कि गाना कौन सा बजेगा? हमारे लोगों को तमंचा दिखाया जा रहा है? इस गुंडे की हिम्मत कैसे हुई हमारे लोगों को गाली देने की? MP पुलिस इस गुंडे को तत्काल गिरफ़्तार करे।” (वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया)