स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमला नाकाम…पंजाब के कई इलाकों को दहलाने की थी साजिश; अमृतसर में मिला भारी मात्रा में विस्फोटक

August 16, 2026 by No Comments

Share News

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर पंजाब को दहलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. अमृतसर में जिला देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 690 ग्राम IED बरामद किया है. खबर के मुताबिक, आतंकी इसकी मदद से विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की योजन बनाए हुए थे.

बरामदगी के वक्त IED एक काले रंग के मोम से लिपटे पैकेट में था। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने फिलहाल बम डिस्पोजल स्क्वायड की मदद से विस्फोटक को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया.

पुलिस ने जारी किया बयान

इस सम्बंध में डीजीपी गौरव यादव का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस की सावधानी की वजह से राष्ट्रविरोधी तत्वों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है. साथ ही संभावित खतरे को टाल दिया गया है और अब आगे जांच जारी है. इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है.

बता दें कि इस मामले में थाना रामदास, अमृतसर ग्रामीण में एफआईआर नंबर 162, धारा 3, 4 और 5 एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस लगातार पता लगा रही है कि आईईडी किसने यहां रखी और इसके पीछे किसका मकसद था.

पेट्रोलिंग के दौरान मिली संदिग्ध वस्तु

एसएसपी अमृतसर देहाती कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में चेकिंग व नाकाबंदी जारी थी. सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी पैनी नजर पहले से ही रखी जा रही थी. तभी शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में इलाके में नाइट पेट्रोलिंग पर एएसआई कुलबीर सिंह गग्गोमहनकर थे. इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि इलाके में कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी देखी गई है. इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध काले रंग का मोम से लिपटा पैकेट पड़ा देखा. संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पैकेट की जांच की तो इसमें आईईडी मिली. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी मौके से पुलिस ने बरामद किया.

इस पर तुरंत बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलाया गया और विस्फोटक को नष्ट किया गया.

.ये भी पढ़ें-UP में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान… कहीं फटा तो कहीं उल्टा फहराया गया तिरंगा-Video