UP में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान… कहीं फटा तो कहीं उल्टा फहराया गया तिरंगा-Video
Independence Day 2026: आज पूरे देश ने स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई. न केवल सरकारी दफ्तरों, बल्कि सार्वजनिक स्थानों और घरों पर भी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा कर देश के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित की. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक दिनभर वंदेमातरम और राष्ट्रगान गूंजता रहा तो वहीं कई जगहों पर युवाओं ने रैलियां भी निकाली.
इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे वायरल हो रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया दिखाई दे रहा है. एक वीडियो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि फटा तिरंगा फहर रहा है. मामला बिलरियागंज के मौलाना मोहम्मद अली जौहर पार्क से सामने आया है.
#UttarPradesh #azamgarh
बिलरियागंज मौलाना मोहम्मद अली जौहर पार्क में फटा तिरंगा फहराए जाने से लोगो में आक्रोश.दावा है कि तिरंगा कथित तौर पर करीब दो माह से फटा हुआ था लेकिन बदला नहीं गया.इस लापरवाही का ज़िम्मेदार कौन?फिलहाल प्रशासन का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. @dmazamgarh pic.twitter.com/QRhvZCpVeZ— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) August 15, 2026
फटा तिरंगा फहराए जाने से इलाकाई लोगो में आक्रोश बढ़ गया है और कार्रवाई की मांग की गई है तो वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि तिरंगा कथित तौर पर करीब दो माह से तिरंगा फटा हुआ था लेकिन बदला नहीं गया और 15 अगस्त को भी फटा तिरंगा ही फहरा दिया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस लापरवाही का ज़िम्मेदार कौन??? तो वहीं प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
सरकारी विभाग में फहरा दिया गया उल्टा तिरंगा
दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सामने आया है. यहां अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड प्र.प. लोक निर्माण विभाग की इमापरत पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया और कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.
#UttarPradesh #Fatehpur #राष्ट्रीयध्वज का अपमान.
15 अगस्त के मौके पर फहरा दिया गया उल्टा तिरंगा
उल्टा तिरंगा फहराने के बाद गाया गया राष्ट्रगानअधिशाषी अभियंता निर्माण खंड प्र.प. लोक निर्माण विभाग से सामने आया मामला #independence #tiranga @FatehpurDm pic.twitter.com/FITd2of0El
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) August 15, 2026